
जिंदगी के लिए जूझ रहे जैकब मार्टिन
जैकब मार्टिन इस समय बड़ौदा के एक हॉस्पिटल में अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि 28 दिसंबर को हुए एक सड़क एक्सीडेंट में उनके फेफड़े और लीवर को गंभीर चोट आई है। क्रिकेट से विदा लेने के बाद एक गुमनाम जिंदगी जी रहे मार्टिन के परिवार के सामने इलाज के लिए आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। इसके लिए मार्टिन की पत्नी ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। जिसके जवाब में बोर्ड ने 5 लाख रुपए उनको बतौर मदद दिए हैं। इसके बाद बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन भी हरकर में आ गया और उसने अपनी ओर से 3 लाख जारी किए हैं।
बदला दिग्गजों का नजरिया, विराट की टीम को बताया 80 के दशक की वेस्टइंडीज जैसा 'खौफनाक'

सौरव और मार्टिन खेल चुके हैं एक साथ
देखते ही देखते मार्टिन की चर्चा सोशल मीडिया पर भी फैलने लगी। मार्टिन को मदद करने वालों की फेहरिस्त में अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम सामने आया है। सौरव गांगुली ने इस मामले पर कहा, 'मार्टिन और मैं एक साथ खेल चुके हैं और मुझे याद है कि वह बहुत रिजर्व किस्म के इंसान हैं। मैं उनकी तेज रिकवरी के लिए प्रार्थना करता हूं इसके साथ ही मैं उनके परिवार को बताना चाहता हूं कि इस समय वे अकेले नहीं हैं।' गांगुली से पहले बड़ौदा क्रिकेट एसोसियन के पूर्व एसोसिएट सचिव संजय पटेल पहले ऐसे व्यक्ति थे जो जैकब के परिवार की मदद के लिए आगे आए थे।

सौरव के अलावा इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
इसके अलावा जहीर खान, इरफान पठान, युसूफ पठान और मुनाफ पटेल भी मार्टिन के परिवार की मदद के लिए आ चुके हैं। संजय पटेल ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'जहीर खान, युसूफ और इरफान पठान, मुनाफ पटेल, सौरव और रवि जैसे खिलाड़ियों का मदद के लिए आना बेहद सराहनीय है।' बता दें कि मार्टिन ने भारत के लिए 10 वन डे मैच खेले और उनका डेब्यू सौरव गांगुली के साथ सितंबर 1999 में ही हुआ था। मार्टिन ने इस दौरान कुल 22.57 की औसत से 158 रन बनाए। उन्होंने पांच मैच सौरव गांगुली की कप्तानी में और पांच मैच सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेले थे।


Click it and Unblock the Notifications
