For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पार्टी में जहीर खान की पत्नी के साथ कपड़े मैच कर पहुंचे युवराज सिंह, पत्नी हेजल ने फिर कही ये बात

विराट-अनुष्का के रिसेप्शन से जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे के साथ युवराज सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है। इस फोटो पर उनकी पत्न हेजल ने भी कमेंट किया है।

Yuvraj - Sagarika की इस तस्वीर से जली Yuvi की wife Hazel Keech | वनइंडिया हिंदी

मुंबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों के अलावा टीम इंडिया ने भी जमकर मस्ती की। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रिसेप्शन में अपने अंदाज और डांस से जान डाल दी। जहां अधिकतर खिलाड़ी इस पार्टी में अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे थे वहीं युवराज सिंह अकेले ही नजर आए। इस पार्टी से जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे के साथ युवराज सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है। इस फोटो पर उनकी पत्न हेजल ने भी कमेंट किया है।

युवराज सिंह और सागरिका घाटगे इस रिसेप्शन में एक ही रंग के लिबास में पहुंचे थे। युवराज जहां मरून रंग के कुर्ते-पजामे और बंधगला में आए थे वहीं सागरिका ने डिजाइनर अंजु मोदी का लहंगा पहना था। सागरिका ने रिसेप्शन से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और लिखा, 'युवराज सिंह के साथ ट्विनिंग। हेजल तुम्हें मिस किया।'

इस फोटो पर युवराज की पत्नी का बड़ा ही मजेदार कमेंट आया है। हेजल कीच ने फोटो पर लिखा, 'संतुलन बनाने के लिए मुझे भी जहीर खान के साथ अपने कपड़े मैच करने चाहिए थे।'

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के फ्लोरेंस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। 21 दिसंबर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन रखा गया था जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को रखा गया था।

ये भी पढ़ें: पाक क्रिकेटर्स के साथ लाहौर में मस्ती कर रही हैं 'भाभी' सानिया मिर्जा

Story first published: Friday, December 29, 2017, 11:34 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+