For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सलमान बट ने किया दावा- विराट कोहली को गिराने के लिए 'गंदा खेल' चल रहा है

नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट को लगता है कि विराट कोहली को लेकर एक गंदा खेल चल रहा है और इसके चलते उन पर निशाना साधा जाता है। बट ने यह सब बात उन रिपोर्ट के आधार पर कही जिनके अनुसार विराट कोहली को तब कप्तानी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है जब भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले T20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस करने में नाकाम रहती है। रिपोर्ट कहती है कि तब कोहली को रोहित शर्मा के लिए रास्ता बनाने को बोला जाएगा।

पाकिस्तान के पूर्व ओपनर रहे सलमान बट का कहना है कि इंग्लैंड में भारत की टेस्ट सीरीज सफल रही है और महत्वपूर्ण विश्व कप T20 भी आ रहा है ऐसे में यह समय कप्तान की बहस करने का नहीं है।

विराट कोहली: सफल भी और आलोचकों के निशाने पर भी

विराट कोहली: सफल भी और आलोचकों के निशाने पर भी

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के किसी पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली को लेकर अपनी अच्छी राय दी हो। इससे पहले भी कई पाकिस्तानी पूर्व प्लेयर बता चुके हैं कि विराट कोहली भारतीय टीम को बहुत अच्छे से मैनेज कर रहे हैं और रोहित शर्मा को कप्तान बनाने में बीसीसीआई को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हालांकि कई लोग विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी के प्रभुत्व की ओर भी इशारा करते हैं कि ड्रेसिंग रूम पर भी इन्हीं का प्रभुत्व रहता है। इशारा यही होता है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए विराट कोहली को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। लेकिन हमने देखा है कि टीम ने कोहली की कप्तानी में भारत ने अच्छी सफलता हासिल की है और ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो विराट कोहली को ही कप्तान के तौर पर आगे देखना चाहते हैं।

BCCI ने इंग्लैंड बोर्ड को मैनचेस्टर टेस्ट के नुकसान की भरपाई के लिए दिया ये ऑफर- रिपोर्ट

कोहली के खिलाफ गंदा खेल चल रहा है- सलमान बट

कोहली के खिलाफ गंदा खेल चल रहा है- सलमान बट

सलमान बट्ट भी इसी फेहरिस्त में शामिल है जिन्होंने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो में कहा, "क्या आपने देखा यह खबर किस समय पर आई है? मुझे इस चीज से कोई समस्या नहीं है कि क्रिकेट बोर्ड क्या सोचता है। यह उनका अपना सोचना हो सकता है कि क्रिकेट को कौन आगे लेकर जाएगा लेकिन क्या यह समय इन सब चीजों को डिस्कस करने के लिए सही है? अब इस तरह की बातें हो रही हैं कि विराट कोहली की कप्तानी पर खतरा है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेली है अपनी टीम को अच्छे से लीड किया है। उनको टीम सेलेक्शन पर आलोचना का सामना भी करना पड़ा लेकिन उन्होंने जो टीम चुनी उसका लगातार समर्थन किया है और इसके बदले में टीम ने कोहली के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया की है और बेहतर क्रिकेट खेला है।

"यह टीम हर फॉर्मेट में टॉप पर है और वर्ल्ड कप आपके सामने है तो इस तरह की खबरें मीडिया में इस समय पर आना एक गंदे खेल का ही हिस्सा है।"

रोहित शर्मा को कप्तानी देने पर बट की राय-

रोहित शर्मा को कप्तानी देने पर बट की राय-

सलमान बट्ट मानते हैं कि रोहित शर्मा भी एक अच्छे कप्तान हैं लेकिन जब बात हर फॉर्मेट में जीत के प्रतिशत पर आती है तो विराट कोहली का रिकॉर्ड भी इतना बुरा नहीं है। सलमान बट्ट ने कहा, "मैं पहले भी ऐसा कह चुका हूं कि रोहित शर्मा एक बहुत ही अच्छे कप्तान हैं। वह इस काम में अभी तक काफी सफल रहे हैं लेकिन यह समय इन चीजों पर बात करने का नहीं है। आप जो ट्रॉफी जीतते हैं वह मायने रखती है। मैं इस बात पर सहमत हूं लेकिन अगर आप विराट कोहली के जीत का प्रतिशत देखोगे कि वह विश्व भर में कितना सफल रहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह इस बात पर चर्चा करने के लिए सही समय है क्योंकि विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। इस तरह की खबरों का फैलना यह बताता है कि इनके पीछे इरादे सही नहीं है जो कि नहीं होना चाहिए था।

Story first published: Sunday, September 12, 2021, 18:17 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+