बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान की कप्तानी को लेकर चल रही चर्चा पर सलमान बट ने रखी अपनी राय
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर जाने की तैयारी कर रही है, जिससे पहले पाकिस्तान के प्रशंसकों और एकस्पर्टस के बीच एक बार फिर से टीम की कप्तानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने तीनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा और पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस को पहला खिताब जीतने में मदद की। ऐसे में जहां मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन दि ब दिन बेहतर होता जा रहा है तौ वहीं पर बाबर आजम ने जबसे टीम की कमान संभाली है तब से उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट ही देखने को मिली है।
अब इस को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भी अपनी राय रखी है और कहा कि जब टीम दौरे पर हो तो पाकिस्तान की कप्तानी के बारे में एक्सपर्टस को बात नहीं करनी चाहिये। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट्ट ने कहा कि जब टीम दौरे पर होती है तो उसके कप्तान को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिये।
और पढ़ें: पाकिस्तान का कप्तान नहीं बनना चाहते हैं मोहम्मद रिजवान, खुद किया कारण का खुलासा
उन्होंने कहा,'यह एक अच्छी चीज है कि आपका कप्तान और उपकप्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर आप कप्तानी की बात करें तो एक के दूसरे के ऊपर थोड़ी बढ़त है। उसकी बॉडी लैंग्वेज कप्तान की तरह है लेकिन मैं उसका नाम नहीं लूंगा। हालांकि जब आप दौरे पर हो तो टीम की कप्तानी को लेकर चर्चा नहीं करनी चाहिये।'
पाकिस्तान के पूर्व बायें हाथ के बल्लेबाज का मानना है कि टीम में शांति और सामंजस्य बनाये रखने के लिये रिजवान और बाबर का प्रदर्शन पर ध्यान बनाये रखना जरूरी है, ऐसे में कप्तानी को लेकर चर्चा करना सिर्फ ध्यान भटकाने का काम करेगा।
और पढ़ें: केन विलियमसन का खुलासा, बताया- क्यों WTC फाइनल में जीत के बाद विराट कोहली के कंधे पर रखा सिर
उन्होंने कहा,'अगर आप दौरे पर पहुंची टीम की कप्तानी को लेकर लगातार बात करेंगे तो सीरीज के एक मैच का रिजल्ट खराब होने पर कप्तान बदलने को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। टी20 विश्व कप का आयोजन होने वाला है और इन दोनों का खेलना तय है। दोनों पाकिस्तान टीम के अहम खिलाड़ी हैं। इन दोनों के दिमाग में कप्तान बनने को लेकर विचार नहीं आना चाहिये, ताकि टीम की शांति भंग न हो। मैं क्रिकेट एक्सपर्टस से इस बात को दिमाग में ध्यान रखने की अपील करता हूं।'
आपको बता दें कि जब पाकिस्तानी मीडिया ने कप्तानी को लेकर मोहम्मद रिजवान से सवाल किया तो उन्होंंने साफ कह दिया कि वो टीम का कप्तान बनने की कोई चाहत नहीं रखते हैं और न ही इस बारे में सोचते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
