For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उसे अच्छा खाना खाने की जरूरत है', हार्दिक को लेकर बोला पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

कराची : भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने करियर में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें अपनी फिटनेस और लय हासिल करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। हार्दिक की वापसी मुश्किल मानी जा रही है क्योंकि नए खिलाड़ी जगह के लिए दावा ठोक रहे हैं। वेंकटेश अय्यर को उनका विकल्प भी कहा जाने लगा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट का कहना है कि अगर हार्दिक अपनी फिटनेस पर काम करते हैं तो वापसी कर सकते हैं।

एनसीए में हार्दिक खुद को तैयार कर रहे हैं। बट ने माना कि उन्हें इस समय का इस्तेमाल अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऑलराउंडर को सभी प्रारूपों में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। बट ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, "यह एक अच्छा फैसला है। हार्दिक पांड्या को एनसीए पर जाने की जरूरत है। तीनों प्रारूपों में टिके रहने के लिए उसे ट्रेनिंग और अच्छा खाना खाने की जरूरत है। अन्यथा, कमजोरियों के कारण उसके लिए वापसी करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।''

यह भी पढ़ें- 'सबसे अच्छी बात यह होगी, अगर भारत-पाकिस्तान के मैच यहां करवाए जाएं'

हार्दिक पांड्या का हाल ही में निराशाजनक फॉर्म
वह आईपीएल 2021 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं दिखे। पांड्या ने हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष किया। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी उनके प्रदर्शन में खास बदलाव नहीं आया। उन्होंने टूर्नामेंट में 69 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 35 था। ऑलराउंडर ने मेगा इवेंट में भी ज्यादा ओवर नहीं फेंके। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में शामिल नहीं किया गया था।

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पंड्या को मजबूत वापसी करने के लिए समर्थन दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत के लिए जल्द ही उनका विकल्प तलाशना मुश्किल होगा। उन्होंने यह भी माना कि अगर ऑलराउंडर नियमित रूप से गेंदबाजी करता है और अपनी फिटनेस पर काम करता है तो उसे निश्चित रूप से मौका दिया जाना चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 19:27 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+