For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सबसे अच्छी बात यह होगी, अगर भारत-पाकिस्तान के मैच यहां करवाए जाएं'

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो पाई है। इसकी वजह खुद पाकिस्तान है जो आतंक को पनाह देकर भारत में अशांति फैलाने का काम करता है। राजनीतिक तनाव के कारण अब दोनों देशों के बीच सभी रिश्ते खत्म हैं। सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में ही दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे से भिड़ती हैं। यूएई हाल ही में कुछ हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंटों का मेजबान रहा है। इसने हाल ही में पीएसएल 2021, आईपीएल 2021 और पूरे आईसीसी वर्ल्ड T20 2021 के दूसरे पड़ाव की मेजबानी की है। हालांकि अब दुबई क्रिकेट काउंसिल ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी को लेकर उत्सुकता जाहिर की है।

दुबई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष अब्दुल रहमान फलकनाज ने इस पर खुल कर बात की। उन्हें विश्वास है कि यूएई भारत और पाकिस्तान खेलों के लिए एकदम सही जगह है। फलकनाज ने कहा, "सबसे अच्छी बात यह होगी कि भारत-पाकिस्तान के मैच यहां करवाए जाएं। इतने साल पहले जब शारजाह भारत और पाकिस्तान की मेजबानी करता था तो वह युद्ध जैसा होता था। लेकिन यह एक अच्छा युद्ध था, यह एक खेल युद्ध था और यह शानदार था।''

यह भी पढ़ें- जडेजा और हार्दिक पांड्या के लिए खतरा बने 2 नए खिलाड़ी, बटोर रहे हैं सुर्खियां

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे याद है बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर एक बार अपने परिवार के साथ आए थे। अवॉर्ड्स नाइट के दौरान उन्होंने माइक लिया और कहा, 'शारजाह में भारत-पाकिस्तान की ये लड़ाई कितनी शानदार है। क्रिकेट लोगों को एक साथ लाता है, क्रिकेट ने हमें एक साथ लाया है और हमें ऐसे ही रहने दें। तो हम यही करना चाहेंगे। अगर हम भारत को साल में एक या दो बार पाकिस्तान के खिलाफ यहां आने और खेलने के लिए मना सकते हैं, तो यह शानदार होगा।"

आईपीएल और T20 विश्व कप 2021 का आयोजन शुरुआत में भारत में ही खेला जाना था। लेकिन महामारी की अनिश्चितताओं के कारण, इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था। फलकनाज ने इस प्रकार आगे बताया कि वे भारत के विकल्प होने के लिए भाग्यशाली थे। फलकनाज ने कहा, "मुझे बहुत गर्व है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात और विशेष रूप से दुबई विशेष रूप से सर्वश्रेष्ठ के लिए कुछ भी होस्ट करता है। और हां, टी20 वर्ल्ड कप भी अच्छे संगठन की निशानी है। मैं कहूंगा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम भारत का विकल्प हैं। मैं दुबई में और अधिक भारत-पाकिस्तान मैचों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं। मैं बीसीसीआई में अपने दोस्तों को इसके लिए मनाने की कोशिश करूंगा। अगर वे पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए तैयार हैं, तो हमें अपने स्थान की पेशकश करने में खुशी होगी।"

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 19:08 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+