For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: नेपाल का ये 'शेन वॉर्न' कर सकता हैं KKR को अपनी फिरकी से हैरान

कोलकाता: आईपीएल 2018 में अबतक स्पिनरों ने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया हैं और बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया हैं। भारतीय जमीन पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती हैं और इसीलिए आईपीएल 11 में भी एक से बढ़कर स्पिनरों को खेलते हुए देखा जा सकता हैं। इसी कड़ी में एक नाम हैं नेपाल के संदीप लामीछाने का जो दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से जुड़े हैं। संदीप लामीछाने IPL 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। संदीप नेट्स पर काफी पसीना बहा रहे हैं। इसी का एक स्लो-मो दिल्ली डेयरडेविल्स ने ट्विटर पर शेयर किया हैं।

बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ ही संदीप के पास गेंद को जबरदस्त तरीके से स्पिन कराने की क्षमता है और इसी वजह से उन्हें नेपाल का 'शेन वॉर्न' भी कहा जाता है। गेंद घुमाने की उनकी इसी कला से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क खासे प्रभावित हुए थे। तब माइकल क्लार्क ने साल 2016 में संदीप को पत्र लिखकर सिडनी के एक क्रिकेट क्लब में खेलने के लिए बुलाया था। इस फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दौरान संदीप को उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीद लिया था। इस तरह संदीप के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। संदीप आईपीएल में खेलने वाले पहले नेपाली गेंदबाज बन गए हैं।

दिल्ली अपने शुरूआती मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से हार गयी थी और इसके बाद बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसने पूरे अंक गंवाए लेकिन मुंबई के खिलाफ जैसन राय की नाबाद 91 रन की पारी से टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। दिल्ली के लिए गेंदबाजी अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है। दिल्ली के गेंदबाज तीन मैच में अब तक विफल रहे हैं। ऐसे में संदीप को अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2018: मोहाली में धोनी का जलवा, 'माही मार रहा हैं' का गूंजा शोर

Story first published: Monday, April 16, 2018, 12:05 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+