Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL और CPL के बाद अब इस लीग में टीम लेना चाहते हैं शाहरुख खान

IPL franchise Kolkata Knight Riders are looking to invest in The Hundred League | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राईडर्स फ्रैंचाइजी के मालिक शाहरुख खान वेस्टइंडीज की कैरिबियन प्रीमियर लीग में निवेश करने के बाद अब इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से आयोजित किये जाने वाले नये टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' में टीम खरीद के निवेश करना चाहते हैं। ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' में छपी रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली केकेआर अब इस 100 बॉल टूर्नामेंट में निवेश करना चाहति थी। उल्लेखनीय है कि ईसीबी की ओर से इस टूर्नामेंट का आयोजन इस साल जुलाई में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे अगले साल तक के लिये टाल दिया गया है।

वहीं इस खबर को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने भी इन बातों की संभावना पर इंकार नहीं किया कि उनकी फ्रैंचाइजी 'द हंड्रेड' में निवेश की संभावना पर विचार कर रही है । ब्रिटिश अखबार ' द टेलीग्रॉफ' ने मंगलवार को मैसूर के हवाले से लिखा था कि केकेआर के मालिक 'द हंड्रेड' में निवेश की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

और पढ़ें: 1985 विश्व चैंपियनशिप: शास्त्री ने मियांदाद को किया ट्रोल, कहा- ऑडी जीतने के करीब भी नहीं थे

इस खबर के सामने आने के बाद मैसूर ने कहा ,'मुझे पता है कि यह खबर चल रही है। मैने इतना ही कहा कि अगर हमसे संपर्क किया जायेगा तो हम इस लीग में निवेश की संभावना पर गौर करेंगे। हम आईपीएल में सबसे बड़ा ब्रांड है और क्रिकेट में एकमात्र वैश्विक ब्रांड है। यही वजह है कि दुनिया भर में क्रिकेट लीग हमसे जुड़ना चाहती हैं।'

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिकों की हिस्सेदारी ने साल 2015 में वेस्टइंडीज में होने वाली 'कैरेबियन प्रीमियर लीग' में निवेश करते हुए त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील की टीम को खरीदा थी जो कि अब त्रिनबैगो नाइट राइडर्स बन चुकी है।

और पढ़ें: जब पार्थिव पटेल को मैथ्यू हेडेन ने दी थी घूंसा मारने की धमकी, जानें क्या थी कहानी

आपको बता दें कि शाहरूख खान की टीम केकेआर आईपीएल में दो बार आईपीएल जीत चुकी है। इंग्लैंड में क्रिकेट सीजन 2 अप्रैल से शुरू होना था लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह जुलाई से पहले नहीं हो पाएगा।

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 14:08 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+