Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट के करीबी शास्त्री ने की दिल खोलकर धोनी की तारीफ

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली के बेहद करीब कहे जाने वाले भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है।

रविशास्त्री ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी केवल देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सफलतम कप्तानों और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर से धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले घरेलू सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करेगी।

शास्त्री ने की दिल खोलकर धोनी की तारीफ

धोनी ऊपर नंबर पर खेलेंगे या नहीं इस सवाल के जवाब में शास्त्री ने कहा कि यह फैसला तो कप्तान साहब को करना है, वो जो करेंगे वो टीम हित के लिए होगा। मैं इस पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं।

साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत

रवि शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत है, उम्मीद है कि हमें रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम हर लिहाज से सधी हुई है इसलिए हमें उसे कम आंकना गलती होगी।

आपको बता दें कि रवि शास्त्री पर ही आरोप लगता आया है कि उनके और विराट कोहली की घनिष्ठता ही धोनी की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का मुख्य कारण है। कई बार सार्वजनिक रूप से रवि शास्त्री ने विराट का पक्ष लिया है और धोनी की आलोचना की है। फिलहाल यह पहली बार है कि उन्होंने मीडिया के सामने कैप्टन कूल को बेहतरीन और बेस्ट बोला है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+