For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक ने शेयर की नताशा को बाहों में लेकर तस्वीर, सानिया मिर्जा ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: जब से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ अपनी सगाई की घोषणा की है, सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की लोकप्रियता बढ़ रही है। हाल ही में दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा भी सार्वजनिक अंदाज पर नए साल की शुरुआत में की थी जिसमें हार्दिक ने क्रूज पर नताशा को प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई थी। इसके बाद से यह जोड़ी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर किसी हॉट टॉपिक से कम नहीं हैं।

एक-दूसरे की बाहों में दिखे हार्दिक-नताशा

एक-दूसरे की बाहों में दिखे हार्दिक-नताशा

हार्दिक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर और एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपनी मंगेतर नताशा के साथ हैं और दोनों एक साथ बहुत अच्छे दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे की बाहों में हैं। बड़ौदा के खिलाड़ी ने फोटो को कैप्शन देने के लिए एक हार्ट इमोजी का उपयोग किया। नताशा ने भी इस फोटो पर रिप्लाई किया है। जिसमें उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट का जवाब दिया। इसके अलावा, भारत टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी हार्ट स्माइली के साथ रिप्लाई दिया है।

मनीष पांडे की फर्जी फील्डिंग का VIDEO वायरल, अंपायरों ने मिस की बड़ी पेनाल्टी

बोल्ड अंदाज के लिए भी चर्चित है जोड़ी

बोल्ड अंदाज के लिए भी चर्चित है जोड़ी

यह जोड़ी फिलहाल भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और बॉलीवुड अभिनेत्री के बीच की सबसे बोल्ड जोड़ी मानी जा रही है। हार्दिक और नताशा ने अपने रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद मुखरता से इंस्टाग्राम पर अपने साथ होने का प्रदर्शन किया है। सर्बियाई अभिनेत्री औ नच बलिए की पूर्व प्रतियोगी नतासा स्टेनकोविक ने अपने मंगेतर और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ कुछ समय पहले ही एक थ्रो-बैक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर इस जोड़ी की हालिया छुट्टियों की है जहां वे बीच पर देखे जा सकते हैं। फोटो में आप उन्हें तेज धूप में साथ घूमते हुए देख सकते हैं जिसमें नताशा ने अपने स्विमसूट में पोज दिया है।

हार्दिक की फिटनेस पर बारीकी से काम जारी

हार्दिक की फिटनेस पर बारीकी से काम जारी

इस बीच हार्दिक ट्रेनर योगेश परमार के साथ मिलकर अपनी फिटनेस पर तेजी से काम कर रहे हैं। योगेश ऑल-राउंडर की प्रगति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। वे दो सप्ताह के बाद अंतिम कॉल करेंगे। पांड्या ही नहीं, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन भी परमार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Story first published: Saturday, January 25, 2020, 9:32 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+