|
सानिया ने शोएब को भेजा 'प्यार का संदेश':
बता दें कि शोएब जब इन दिनों सानिया से दूर हैं तो उन्होंने एक प्यारा सा संदेश सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा कि जल्दी वापस आ जाओ हम दोनों ( सानिया और होने वाला बेबी) दोनों आपको मिस कर रहे हैं। इसके बाद सानिया ने ये भी लिखा कि आओ तो संभवता बिना दाढ़ी के आना। बता दें कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी इन दिनों बाल और दाढ़ी बढ़ा ली है।
शोएब ने तुरंत पूरी कर दी एक शर्तः
शोएब मलिक अब इस दौरे से अचानक तो वापस लौट नहीं सकते लेकिन उन्होंने सानिया की एक शर्त जरूर मान ली दरअसल शोएब मलिक ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बेगम जो बोले वो राइट! ये लुक सानिया मिर्जा आपके लिए और इस वीडियो के अंत में आपके लिए एक छोटा सा सरप्राइज। उन्होंने अपना फुल दाढ़ी वाला लुक बदल लिया है।

एशिया कप में शोएब का शानदार है रिकॉर्डः
बता दें कि भारत-पाकिस्तान की टीमें 19 सितंबर को आमने-सामने होंगी। वहीं अगर उनके स्टार बल्लेबाज मलिक की बात करें तो उन्होंने तीन एशिया कप के मुकाबले में भारत के खिलाफ 2 शतक जमाए हैं। हालांकि 2016 के एशिया कप मुकाबले में जब यह टी-20 फॉर्मेट में था तो शोएब महज 4 रन ही बना सके थे। वहीं पाकिस्तान की टीम यूएई के मैदानों से भली भॉति परिचित है, वहीं 12 एकदिवसीय मुकाबले में मलिक ने तीन शतक जमाकर कुल 575 रन बनाए हैं। इससे पहले भारत के वीवीएस लक्ष्मण भी टीम इंडिया को मलिक से सावधान कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
