Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड की 'शर्मीली' क्रिकेटर सारा टेलर की न्यूड फोटो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

England Woman Cricketer Sarah Taylor ने Instagram पर उतारे कपड़े, Know Why | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर सारा टेलर का क्रिकेट में बड़ा नाम है। उनको उम्दा बल्लेबाजी और जबरदस्त विकेटकीपिंग कौशल के कारण दुनिया भर में जाना जाता है। साराह इंग्लैंड की टीम का लंबे समय से हिस्सा रही हैं लेकिन हाल में ही उन्होंने कुछ पर्सनल मामलों के कारण क्रिकेट से दूरी बनाई थी जिसके कारण पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी क्रिकेट मैच मिस किए थे। दरअसल सारा तनाव और चिंता संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं जिसके चलते ना केवल उनका क्रिकेट करियर प्रभावित हुआ बल्कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भाग नहीं ले सकी।

शर्मीली सारा ने पोस्ट की न्यूड फोटो-

शर्मीली सारा ने पोस्ट की न्यूड फोटो-

हालांकि अब सारा की वापसी हो चुकी है और वे सरे स्टार्स की ओर से खेल रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बल्ले से भी अच्छी फॉर्म दिखानी शुरू कर दी है। लेकिन इस समय सारा किसी और कारण के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फुल न्यूड तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वे केवल अपने हाथों में विकेटकीपिंग दस्ताने पहने हुए हैं और बाकी उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। सारा इस फोटो में विकेटकीपर की तर्ज पर स्टंप की गिल्लियां गिराती हुई देखी जा सकती हैं।

हाथों में पहने हैं केवल कीपिंग गलव्स-

हाथों में पहने हैं केवल कीपिंग गलव्स-

सारा का यह न्यूड फोटो देखकर क्रिकेट के जानकारों को भी हैरानी हुई है। सारा ने हालांकि इसका जवाब देते हुए कहा है कि उन्होंने एक कारण से ऐसा करने का फैसला किया जबकि वे ऐसा करते हुए कंफर्टेबल नहीं थीं। सारा ने इस दौरान वूमेंस हेल्थ यूके का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने औरतों की शारीरिक समस्याओं को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यह फोटोशूट करने का फैसला लिया है। सारा ने बताया कि वह भले ही शुरुआती स्तर पर नर्वस थीं लेकिन अब उनको इस मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर काफी गर्व महसूस हो रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ODI में विराट, रोहित और कुलदीप बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

इस कारण लिया ऐसा फैसला-

सारा ने इस फोटो के साथ अपने बारे में कुछ बातें भी शेयर की। उन्होंने बताया- 'मुझे हमेशा से कुछ ना कुछ शारीरिक समस्या रही और मुझे ये सब करने के लिए इनमें से कुछ को दूर करना पड़ा और ये एक पूरी तरह से सशक्त अहसास था। हर दूसरी लड़की खूबसूरत है। कृपया याद रखिए कि हर औरत खूबसूरत होती है।' जब सारा से उनकी दिमागी हेल्थ के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- 'मैंने खेल से पहला ब्रेक 2016 में लिया था। दिमागी स्थिति एक ऐसी चीज है जिसको आप हरा नहीं सकते हैं। इसका लगातार मैनेजमेंट करना होता है और इस समय मुझे लगा कि मैं इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए पर्याप्त अच्छी स्थिति में नहीं हूं।' सारा ने यह बात ईसीबी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताई।

Story first published: Wednesday, August 14, 2019, 19:11 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+