नस्लीय टिप्पणी मामले पर शुरू हुई ICC की जांच, सरफराज अहमद पर लग सकता है बड़ा बैन
नई दिल्ली। पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए दूसरे वनडे मैच में नस्लीय टिप्पणी मामले में एक नया मोड़ आ चुका है। सरफराज ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एंडिल फिलक्वायो पर नस्लीय टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं पाकिस्तानी कप्तान ने उनकी मां के लिए भी अभद्र बातें कही थी। इसके लिए सरफराज ने माफी भी मांग ली है। लेकिन आईसीसी अब इस मामले पर हरकत में आ गया है। बता दें कि यह घटना एक वीडियो में रिकॉर्ड भी हो चुकी है।
|
ये कहा था सरफराज ने-
सरफराज ने यह बात तब कही जब अफ्रीका की पारी चल रही थी। उनकी यह बातें स्टंप के नीचे लगे माइक में रिकॉर्ड में हो गई। सरफराज अहमद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो यहां देखा जा सकता है। इसमें सरफराज को उर्दू में बोलते हुए सुना जा सकता है। सरफराज ने यह शर्मनाक शब्द तब बोले तो जब दक्षिण अफ्रीका की पारी का 37वां ओवर चल रहा था। तेज गेंदबाज शाहिन आफरीदी यह ओवर डाल रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर फिलक्वायो के रन लेते के दौरान ही सरफराज ने यह बात बोली। सरफराज को यह कहते हुए सुना गया- 'अबे काले! तेरी अम्मी आज कहां बैठी हुई है? क्या परवा के आया है आज?'

सरफराज ने माफी मांगते हुए कहा-
सरफराज ने माफी मांगते हुए कहा है कि झुंझलाहट में की गई मेरी टिप्पणी के चलते अगर किसी को कोई ठेस पहुंची हैं तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इसके साथ ही सरफराज ने माना की उन्होंने जो भी कुछ कहा वो स्टंप माइक ने पकड़ लिया था। सरफराज ने कहा, 'मेरे शब्द किसी खास इंसान के लिए नहीं थे और मेरी किसी को ठेस पहुंचाने की भी कोई मंशा नहीं थी। यहां तक भी मैंने किसी को सुनाने के लिए भी यह बात नहीं बोली थी।' इस माफीनामे के बाद भी आईसीसी की ओर से मामले की जांच शुरू हो चुकी है और दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मोसाजी ने कहा है कि जैसे ही जांच के नतीजे आते हैं बताया जाएगा।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने नस्लीय टिप्पणी के लिए मांगी माफी

लग सकता है इतने मैचों का बैन
मोसाजी ने मीडियो को बताया, 'आईसीसी और मैच अधिकारियों ने मामले को नोटिस कर लिया है। वे कार्यवाही भी शुरु कर चुके हैं। जैसे ही कोई अपडेट आती है तभी हम कोई कमेंट कर सकते हैं। आगे की अपडेट आईसीसी की जांच तय करेगी।' बता दें कि सरफराज पर आरोप सही साबित होने पर बड़ा बैन लग सकता है। उनको चार से आठ तक सस्पेंशन अंक दिए जा सकते हैं जिसका मतलब होगा की उन पर चार एक दिनी या टी20 मैचों या फिर दो टेस्ट मैचों का बैन लगाया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
