Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले खिलाड़ी ने तोड़ा टीम से नाता

नई दिल्ली। भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को क्रिकेटर्स को निखारने और तकनीकी तौर पर पक्का करने के लिये अहम माना जाता है। इस ट्रॉफी के दौरान कई युवा खिलाड़ी अपना जौहर दिखाकर भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना देखते हैं। इतना ही नहीं किसी भी राज्य के लिये इस ट्रॉफी को जीतना गर्व की बात है और अगर उस ट्रॉफी को जीताने में किसी खिलाड़ी ने अहम भूंमिका निभाई हो तो बात ही अलग है। हालांकि पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सौराष्ट्र को पहली बार खिताब जिताने वाले बल्लेबाज शेल्डन जैकसन ने अपनी टीम को छोड़ने का फैसला किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए शेल्डन जैकसन ने बताया कि उनके लिये यह फैसला ले पाना आसान नहीं था, हालांकि वह इस साल घरेलू क्रिकेट में पुडुचेरी के लिये खेलेंगे। शेल्डन जैकसन ने 2019-20 में खेले गये रणजी ट्रॉफी के 10 मैचों की 18 पारियों में 50.56 की औसत से 809 रन बनाने का कारनामा किया था।

और पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड को हरा वेस्टइंडीज ने 20 साल बाद किया यह काम, आंकड़ों में देखें रिकॉर्ड

शेल्डन जैकसन के टीम से नाता तोड़ने की खबर की पुष्टि करते हुए सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने भी विज्ञप्ति जारी की। इस विज्ञप्ति में एससीए ने जैकसन के हवाले से कहा, 'यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक रहा और मेरे लिए यह आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि यह आगे बढ़ने और किसी अन्य टीम या राज्य के लिए पेशेवर के रूप में खेलने का सही समय है।'

वहीं पुडुचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) के सचिव वी चंद्रन ने जैकसन का स्वागत करते हुए कहा,'मेहमान खिलाड़ियों के रूप में 2020-21 सत्र के लिए शेल्डन जैकसन, पारस डोगरा और पंकज सिंह के साथ अनुबंध किया गया है। तीनों ने रणजी ट्रॉफी में लंबे समय तक खुद को शीर्ष खिलाड़ियों के रूप में स्थापित किया है।'

और पढ़ें: इंग्लैंड की टीम के लायक नहीं है यह खिलाड़ी, पूर्व कप्तान ने की बाहर करने की मांग

उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में चोटों के चलते टीम से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज पंकज सिंह टीम में वापसी कर रहे हैं जबकि पारस डोगरा टीम के तीसरे मेहमान खिलाड़ी होंगे। भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अविष्कार साल्वी को हाल में पुड्डुचेरी टीम का कोच नियुक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि जैकसन को एससीए की ओर से घरेलू क्रिकेट में किसी और संघ से खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। इसको लेकर जैकसन ने कहा,'अब तक का सफर शानदार रहा और मैं अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ खड़े रहने के लिए सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का आभारी हूं।'

और पढ़ें: ENG vs WI: बेन स्टोक्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बनें ऐसा करने वाले दूसरे इंग्लिश कप्तान

आपको बता दें कि शेल्डन जैकसन ने साल 2011 में सौराष्ट्र के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 49.42 की औसत से 5634 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 15:05 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+