For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC में नामिबिया ने रचा इतिहास, आखिरी ओवर के रोमांच में स्कॉटलैंड को हराया

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। दुबई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में बुधवार को ग्रुप बी का डेड रबर (जिससे कोई खास प्रभाव नहीं पड़े) मैच स्कॉटलैंड और नामिबिया की टीम के बीच खेला गया। अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में जहां पहली बार टी20 विश्वकप खेल रही नामिबिया की टीम सुपर 12 राउंड का अपना पहला मैच खेलने उतरी थी तो वहीं पर स्कॉटलैंड की टीम अफगानिस्तान के हाथों 130 रनों की हार का सामना करने के बाद यहां पर पहुंची थी। यह दोनों टीमें आईसीसी के एसोसिएट नेशन का हिस्सा हैं और ग्रुप बी की सबसे कमजोर टीमों में शुमार हैं जिनका सुपर 12 से आगे बढ़ पाना लगभग नामुमकिन है, जिस वजह से इसे डेड रबर माना जा रहा था।

हालांकि इस मैच को जितना डेड रबर माना जा रहा था यह वैसा हुआ नहीं और नामिबिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। नामिबिया की टीम के लिये यह उसके टी20 विश्वकप के सुपर 12 राउंड की पहली जीत है जबकि स्कॉटलैंड को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। नामिबिया की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में स्कॉटलैंड की टीम को महज 109 रन पर रोक दिया।

और पढ़ें: क्या IPL 2022 की मेगा नीलामी में केएल राहुल को रिटेन करेगी पंजाब किंग्स, टीम मालिक नेस वाडिया ने दिया जवाब

इस दौरान स्कॉटलैंड की टीम ने अपने 8 विकेट खो दिये, जवाब में नामिबिया की टीम ने आखिरी ओवर के रोमांच में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत हासिल कर ली। नामिबिया के लिये रुबेन ट्रंपलमेन ने गेंदबाजी का आगाज किया और स्कॉटलैंड के 3 बल्लेबाजों को अपने पहले ही ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया।

ट्रंपलमेन ने मैच की पहली ही गेंद पर मंसी को गोल्डन डक पर वापस पवेलियन भेजा तो वहीं तीसरी गेंद पर मैक्लॉयड और कप्तान बर्रिंगटन को गोल्डन डक पर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। महज 2 रन पर 3 विकेट खो देने के बाद स्कॉटलैंड की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई और पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सकी, वहीं पावरप्ले के आखिरी ओवर में डेविड वीज ने क्रेग वॉलेस (4) को एलबीडब्लयू कर चौथा विकेट गिरा दिया।

और पढ़ें: जानें क्यों CVC कैपिटल से छिन सकती है IPL में अहमदाबाद की टीम, ललित मोदी ने BCCI पर साधा निशाना

यहां से माइकल लीस्क (44) ने पारी को संभाला और पहले मैट क्रॉस (14) के साथ पांचवे विकेट के लिये 39 रनों की साझेदारी की तो वहीं पर छठे विकेट के लिये क्रिस ग्रीव्स (25) के साथ 36 रनों की साझेदारी कर स्कॉटलैंड को शर्मनाक स्कोर पर आउट होने से बचाया। लीस्क ने 27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली। नामिबियाई गेंदबाजों के सामने स्कॉटलैंड की टीम 109 रन का ही स्कोर खड़ा कर सकी।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी नामिबिया के लिये भी यह रन चेज आसान नहीं रहा और उसने धीमी शुरुआत करते हुए 5.2 ओवर्स में सिर्फ 28 रन जोड़े। शाफियान शरीफ ने माइकल वैन लिंगेन (18) का विकेट लेकर नामिबिया को पहला झटका दिया। जिसके कुछ देर बाद ही क्रिस ग्रीव्स ने जेन ग्रीन (9) का विकेट चटका दिया। लीस्क ने कप्तान गेर्राड इरेसमस (4) का विकेट झटका तो मार्क वॉट ने क्रेग विलियम्स (23) को स्टंप कर मैच को फंसाने का काम किया। मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा लेकिन नामिबिया के लिये जेजे स्मिट (32) ने 2 चौके और 2 छक्के लगाकर मैच को अपने हाथ से जाने नहीं दिया और दबाव का सामने करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल कर ली।

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 22:53 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+