रांची की सड़कों पर नई जीप में दिखे एमएस धोनी, दाम सुनकर उड़ जायेंगे होश
नई दिल्ली। अपने देश और क्रिकेट को लेकर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्यार सबको पता है लेकिन यह सिर्फ उनके डाई हार्ड फैन्स को ही पता है कि एक तीसरी चीज भी है जिससे एमएस धोनी (MS Dhoni) बेइंतहा प्यार करते हैं। कार और बाइक के शौकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी लिस्ट में एक और नई जीप जोड़ी ली है। जी हां! पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी गाड़ियों की लिस्ट में एक नया नाम जोड़ते हुए एक नई जीप खरीदी है। एम एस धोनी ने जीप कम्पनी 'Jeep Grand Cherokee' की ट्रैकहॉक खरीदी है और शनिवार की रात वह झारखंड की राजधानी रांची में इस जीप के साथ घूमते दिखाई दिये।
और पढ़ें: INDvsSA: विराट कोहली के ये आंकड़े देखकर ही टूट जाएगा विरोधी टीम का मनोबल
एमएस धोनी (MS Dhoni) जब अपनी लाल रंग की मिडसाइड एसयूवी लेकर राजधानी की सड़कों पर निकले तो लोगों ने कौतूहल से अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी और उनकी नई जीप को देखा। भारत में जीप की इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपये है।
गौरतलब है कि पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी धोनी ने इस गाड़ी की तस्वीर 9 अगस्त को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और साथ में लिखा था कि धोनी आपका खिलौना घर आ चुका है बस आप भी आ जाओ। बता दें कि उन दिनों एमएस धोनी (MS Dhoni) सेना के साथ जम्मू-कश्मीर में पैट्रोलिंग पर थे।
और पढ़ें: टीम इंडिया को मिला दमदार प्रदर्शन का तोहफा, अब विदेशी दौरों पर मिलेगा इतना भत्ता
पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास कई हाई एंड कारें और एसयूवी हैं। वह फेरारी 599 जीटीओ, हमर एच2 और जीएमसी सिएरा के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कावासाकी निंजा एच2, कांफेडेटर हेलकैट, बीएसए, सुजुजी हायाबुजा और नार्टन विंटेज बाइक्स भी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
