बेन कटिंग ने मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया से की सगाई, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन कटिंग ने अपनी गर्लफ्रेंड एरिन हॉलैंड ने सगाई की घोषणा कर दी है। एरिन हॉलैंड 30 साल की हैं और वे ऑस्ट्रेलिया की मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल के कटिंग ने एक पिकनिक कार्यक्रम के दौरान घुटनों के बल बैठकर हॉलैंड को प्रपोज किया था।

बेन कटिंग की हुई सगाई
बेन कटिंग हाल ही में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे और आईपीएल-12 खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। जबकि इस दौरान एरिन हॉलैंड आईपीएल 2018, पीएसएल 2019 जैसी प्रतियोगिताओं में होस्ट के तौर पर व्यस्त थीं। हॉलैंड एक गायिका, टीवी होस्ट, मॉडल, डांसर और एक चैरिटी वार्कर भी हैं। उन्होंने साल 2013 में मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया का भी खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने मिस वर्ल्ड ओसियाना का खिताब भी जीता था।

कटिंग के प्रपोजल से हॉलैंड हुईं हैरान-
कटिंग के प्रपोजल पर हॉलैंड ने तुरंत हां कर दी। उन्होंने टेलीग्राफ के साथ बातचीत में कहा, 'निश्चित तौर पर मैंने हां कर दी।' आपको बता दें कि इस जोड़ी को रिलेशनशिप में रहते हुए चार साल हो चुके हैं। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। दोनों के लक्ष्य अलग-अलग होते हुए भी यह रिश्ता परवान चढ़ा और सगाई तक स्तर तक पहुंच चुका है। हॉलैंड ने प्रपोजल के समय अपनी स्थिति बताते हुए कहा, 'मैं उस समय चुप हो गई, हैरान भी हुई लेकिन मैं बहुत खुश हूं।'
World Cup 2019: 60 सेकेंड के फटाफट क्रिकेट में कुंबले और फरहान ने बनाए कितने रन

फैमिली प्लानिंग पर अभी विचार नहीं
फिलहाल ये जोड़ी अपने भविष्य को लेकर किसी तरह की योजना नहीं बना रही है। इसी साल फरवरी में एक इंटरव्यू के दौरान कटिंग ने कहा था अभी वे संतान को लेकर नहीं सोच रहे हैं और उनका लगता है कि सही समय पर चीजें होती हैं। जबकि हॉलैंड ने बैन के बारे में खुलासा करते हुए कहा था, 'एक समय बैन बच्चों को लेकर बहुत उतावले थे लेकिन मैं उस समय इसको लेकर तैयार नहीं थी। हालांकि अब चीजें बदल चुकी हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
