आरपी सिंह को याद आया 11 साल पुराना किस्सा, जब छोटी सी बात पर गुस्सा हो गये थे गिलक्रिस्ट
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन में हैं और खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी इस समय को सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ दूरियों को कम करने में इस्तेमाल कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और कभी लाइव सेशन के जरिये तो कभी फैन्स के सवालों का जवाब देकर वह पुरानी यादों को शेयर करते नजर आ रहे हैं।
इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आर पी सिंह भी शुमार हैं जो कि सोशल मीडिया के जरिये फैन्स के साथ पुराने मजेदार किस्से शेयर कर रहे हैं। हाल ही में आरपी सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट से जुड़ा 11 साल पुराना किस्सा बताया जब वह एक छोटी सी बात के चलते काफी गुस्सा हो गये थे।
और पढ़ें: 14 साल बाद अख्तर ने किया खुलासा, बताया- क्यों चोटिल सचिन को फेंकते थे बाउंसर
स्टार स्पोर्टस के एक शो में शिरकत करते हुए आरपी सिंह ने उन दिनों को याद किया जब वो और एडम गिलक्रिस्ट एक साथ आईपीएल में डेक्कन चार्जस की टीम के लिये खेलते हुए नजर आते थे। आरपी सिंह ने साल 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ एक मैच को याद किया जिसमें उनकी टीम को 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था।
आरपी सिंह ने बताया कि इस मैच में गिलक्रिस्ट ने 85 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली लेकिन बावजूद इसके वह ड्रेसिंग रूम में जब लौटे तो काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। इतनी शानदार पारी खेलने के बावजूद उनके चेहरे पर गुस्से को देख को मैं हैरान था और इसी कारण मैंने उनसे पूछ लिया कि आखिर क्या बात है जो वो इतनी अच्छी पारी खेलने के बावजूद गुस्से में हैं।
और पढ़ें: अगर हुआ IPL 2020 का आयोजन तो निराशा से बाहर निकलेगा देश
आरपी सिंह ने कहा,' मेरे इस सवाल के जवाब में गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह मैच को खत्म करना चाहते थे और टीम के लिये फिनिशर के रोल को निभाना चाहते थे हालांकि वह ऐसा नहीं कर पाये जिसके चलते वह से नाराज थे।
आपको बता दें कि साल 2009 का आईपीएल सीजन डेक्कन चार्जर्स के लिये काफी शानदार रहा था क्योंकि गिलक्रिस्ट की कप्तानी में इस टीम ने आरसीबी को फाइनल में हराया और अपना पहला खिताब जीतने में कामयाब रही। इस खिताब को जीतने में तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
