Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Vincy T10 league: एक ही मैच में बने 2 बड़े रिकॉर्ड, हूपर ने ठोंका पहला अर्धशतक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज में हाल ही में क्रिकेट ने वापसी की है और 6 टीमों के साथ विंसी प्रीमियर टी10 लीग खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट 10 दिनों तक चलने वाला है, जिसमें हर रोज 3 मैच खेले जाने हैं। रविवार को खेले गये मैचों में क्रिकेट में काफी कुछ देखने को मिला। ग्रेनेडाइन्स डाइवर्स और फोर्ट चार्लोट स्ट्राइकर्स के बीच खेले गये इस मुकाबले में 2 रिकॉर्ड बन गये हैं। किंग्सटाउन में खेले गये इस मुकाबले में ग्रेनेडाइन्स डाइवर्स ने 22 रन से शानदार जीत दर्ज की।

10 ओवर में खेले गये इस मुकाबले में ग्रेनेडाइन्स डाइवर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 114 रन बनाये और इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं आसिफ हूपर ने भी 36 गेंद में नाबाद 59 रन बनाये और इस लीग में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनें। हूपर ने 36 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए और नाबाद 59 रन बनाये।

और पढ़ें: वनडे डेब्यू में हैट्रिक लेने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स रखने का आरोप

इतना ही नहीं, हूपर के अलावा इस मुकाबले में एक और बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। ग्रेनेडाइन्स डाइवर्स की ओर से 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोर्ट चार्लोट की टीम से सलामी बल्लेबाज गिडरोन पोप ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 59 रन बनाये, जिसमें उन्होंने 8 तूफानी छक्के लगाये। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और उनकी पूरी टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी।

डाइवर्स के लिये रेजिन ब्राउन ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके। ग्रेनेडाइन्स डाइवर्स को इससे पहले टी10 लीग के पहले मुकाबले में साल्ट पोंड ब्रेकर्स से हार का सामना करना पड़ा था जहां पर उसकी पूरी टीम महज 68 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

और पढ़ें: कैफ ने किया टीम में वापसी न कर पाने का खुलासा, कहा- धोनी की खातिरदारी करने में हुई चूक

आपको बता दें कि रविवार को खेले गये पहले मुकाबले में बोटानिकल गार्डन्स रेंजर्स ने डार्क व्यू एक्सप्लोरर्स को 16 रन से हराया। गार्डन्स रेंजर्स टीन ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 104 रन बनाए जबकि डार्क व्यू टीम 5 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी।

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 15:48 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+