कोहली नाम और खेल से ही नहीं दिल से भी है विराट, देखें वीडियो
नई दिल्ली। विराट कोहली ने जिस तरह से आस्ट्रेलिया में ताबड़तोड़ बैटिंग की है उसे देखकर आस्ट्रेलियन प्लेयर्स की नींद उड़ी हुई है। लेकिन आज हम विराट कोहली की बात खेल के लिए नहीं करेंगे बल्कि उनके व्यक्तित्व के उस पहलू पर गौर करेंगे जो आम तौर पर छुपी रहती है।
दरअसल जीत के बाद पूरी टीम इंडिया जश्न के माहौल में डूबी हुई थी। इसी दौरान विराट की नजर एक इंडियन ब्वॉय पर पड़ी, जिसने आस्ट्रेलियन जर्सी पहन रखी थी। विराट धीरे से उसके पहुंचें और अंग्रेजी में बोले तुमने गलत जर्सी पहन रखी है और ऐसा कहकर उन्होंने उस लड़के को अपने देश की जर्सी दी। लड़के की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
उसने तुरंत कोहली से ब्लू जर्सी ली और पहन ली और उसके बाद कोहली का अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी का जो दौर जारी हुआ वो लंबे समय तक चलता रहा। सच में कोहली नाम और खेल से ही नहीं दिल से भी है विराट।
आप भी देखिये ये शानदार वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
