विराट कोहली ने महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए जारी की 'चेतावनी'
नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में का सबसे प्रतीक्षित मुकाबला आखिरकार एक दिन के बाद शुरू हो जाएगा। 16 जून को होने वाले इस महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के लिए चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि विश्व कप के मंच पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अब तक 6 बार हो चुकी है और हर बार भारत ने पाकिस्तान को मुंह को खिलाई है। लेकिन यह पाकिस्तान की दंभ ही है कि वह हर भारत के साथ हर विश्व कप मुकाबले से पहले खुद को विजेता की तरह से पेश करता है।

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
इस बार भी मौजूदा फार्म और मैन टू मैन खिलाड़ियों की प्रतिभा के मामले में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती है लेकिन इस मैच को लेकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे भारत का यह विश्व कप में सबसे मुश्किल टीम से मुकबला हो। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले के बारे में बात की है। सबसे पहले तो कोहली ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने पर दुखी जाहिर की और उन्होंने कहा कि "इस बात का हमें दुःख है कि हमें कोई भी गेम टाइम नहीं मिला या गेम खेलने को नहीं मिला लेकिन अगर खिलाड़ी के लिहाज से देखें या अंक तालिका के हिसाब से देखें तो दोनों टीमें जहां मौजूद हैं वहाँ रिस्क लेना जायज नहीं था।

पाक के खिलाफ 'बेस्ट' देने की तैयारी
अंक तालिका में टीम के पोजीशन पर बात करते हुए विराट ने कहा कि "हम इस बात से अभी बहुत चिंतित नहीं है कि हम अंक तालिका में कहां हैं। एक-आध प्रैक्टिस सेशन मिलते ही टीम एक बार फिर से रिदम में आ जाएगी। पाकिस्तान से चिर प्रतिद्वन्दिता पर पूछे गए सवाल के जवाब में विराट ने कहा कि "जो खिलाड़ी पहली बार उनके खिलाफ खेलेंगे उनके लिए नया अनुभव होगा लेकिन हमारे लिए एक गेम है। जैसे ही मैदान में जाते हैं वह मात्र एक गेम ही रह जाता है और आप शांत हो जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में खेलना खास होता है और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि उस गेम का हिस्सा बनने जा रहा हूं, पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप जैसे मुकाबलों में खिलाड़ी अपना बेस्ट देते हैं और मुझे भी ऐसी ही उम्मीद है।
एक ही मैच में दो बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद इंग्लिश खेमें में मची खलबली

पाक से कहीं आगे निकल चुका है भारत-
पाक के खिलाफ मैच में अपना बेस्ट देने का मतलब साफ है कि पाक इस मुकाबले में कहीं का नहीं रहेगा। टीम इंडिया जहां दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को आसानी से मात दे चुकी है तो वही पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया से भी मात खाई है। जबकि एक मैच में उसको इंग्लैंड के खिलाफ अप्रत्याशित जीत मिली थी। इसको हालांकि अब विश्व कप का उलटफेर ज्यादा माना जा रहा है। इसके अलावा कोहली ने धवन की चोट पर अपडेट देते हुए विराट ने बताया कि उनका अंगूठा अभी कुछ दिनों (दो सप्ताह) तक प्लास्टर में लिपटा रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द रिकवर करें और मैच के लिए तैयार हो जाएं। उनकी सही स्थिति का जायजा कुछ समय बाद ही लग पाएगा। ऐसा हो सकता है कि वो लीग स्टेज के अंतिम दौर या हो सकता है सेमीफाइनल तक फिट हो जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
