IPL 2019 : मयंती लैंगर से ट्रोल ने पूछा कहां हैं स्टुअर्ट बिन्नी तो मिला यह जवाब
नई दिल्ली। मयंती लैंगर भारत में उन चुनिंदा महिला खेल प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल हैं जिनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। मयंती भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। सोशल मीडिया के दबदबे वाले इस युग में लोग अक्सर यह पता लगाने की कोशिश भी करते रहते हैं कि दोनों के दांपत्य जीवन में क्या चल रहा है। कई बार वे असफल हो जाते हैं तो कई बार किसी मुद्दे पर मयंती को ट्रोल कर बैठते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मयंती-
हाल में ही मयंती एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं हैं। यह वाकया तब हुआ जब राजस्थान रॉयल्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 12 रनों से हार गई। आपको यहां जानकारी दे दें कि स्टुअर्ट बिन्नी भी राजस्थान की टीम की ओर से खेलते हैं और इस मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन 11 गेंदों में 33 रन बनाकर भी वे टीम को हार से बचा नहीं सके।
|
यूजर ने पूछा- कहां हैं स्टुअर्ट बिन्नी?
लेकिन पति की इस बेहतरीन पारी के बाद मयंती ने उन ट्रोलर्स को खुलकर जवाब दिया जो उनसे पूछ रहे थे कि स्टुअर्ट बिन्नी आजकल कहा है। मयंती ने तपाक से उनको कहा कि माफ कीजिए, आपने किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स का मैच मिस कर दिया। इसके बाद उन्होंने मैच लाइव देखने के तरीके भी उस ट्रोलर से शेयर किए।
वर्ल्ड कप 2019 : बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ यह 'स्टार' गेंदबाज
|
पति के साथ तस्वीर पर दिया ये जवाब-
इसके अलावा जब अन्य ट्रोल ने कहा कि मयंती ने इससे पहले अपनी सोलो तस्वीर लगा रखी थी लेकिन आज की पारी के बाद उन्होंने पति के साथ तस्वीर लगा ली। मयंती ने इस पर भी बेहतरीन जवाब देते हुए कहा कि ये समझते हुए कि मेरा नंबर आपके पास नहीं है, आपको पता नहीं है कि वास्तव में तस्वीर क्या है लेकिन ये एक शानदार तस्वीर है, धन्यवाद।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
