Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: कोहली से बहस के बाद दरवाजा तोड़ने वाले अंपायर पर BCCI नहीं करेगा कार्रवाई

नई दिल्ली। विराट कोहली एक क्रिकेटर माने जाते हैं जिनको मैदान पर चीजें अपने हक में करना भाता है। विपक्षी पर हावी होकर उनकी शैली में शुमार है, फिर चाहे इसमें बल्लेबाजी हो, कप्तानी या फिर फील्डिंग। कोहली इन सभी क्षेत्रों में अपनी तेज प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं और ऐसे मौकों पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कोहली को उनकी टक्कर का प्रतिद्वंदी मिल जाए। लेकिन कोहली को एक ऐसा ही मुकाबले बाज जोड़ी इंग्लैंड के अंपायर नाइजेल लॉन्ग के रूप में मिला।

'कोहली से झगड़े के बाद अंपायर ने तोड़ा दरवाजा'

'कोहली से झगड़े के बाद अंपायर ने तोड़ा दरवाजा'

नाइजेल और कोहली के बीच हुए बहस के बाद इस इंग्लिश अंपायर ने आपा खोकर स्टेडियम के एक दरवाजे को कथित रूप से नुकसान पहुंचा दिया था। यह मामला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को हुए मैच का है। जिसमें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान नो-बॉल के एक विवादित फैसले पर बहस की थी। नतीजन अंपायर भड़क गए और रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अंपायरों के कमरे का दरवाजा जोर से पीटकर उसको नुकसान पहुंचा दिया। आपको बता दें कि नाइजेल आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल अंपायर हैं।

BCCI नहीं करेगा कार्रवाई-

BCCI नहीं करेगा कार्रवाई-

इस मामले के बाद माना जा रहा था कि बीसीसीआई उन पर कोई कार्रवाई कर सकता है। लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक नाइलेज को 12 मई से होने जा रहे आईपीएल के फाइनल मैच से नहीं हटाया जाएगा। हालांकि इस अंपायर को अपने जरूरत पड़ने पर इस मामले को लेकर सफाई देनी पड़ सकती है लेकिन फिलहाल हैदाबाद में होने जा रहा फाइनल मैच उनके लिए सुरक्षित माना जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका , चोटिल होकर World Cup से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

प्रतिष्ठित अंपायर हैं लॉन्ग-

प्रतिष्ठित अंपायर हैं लॉन्ग-

संभवतः बीसीसीआई ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने भी यह साफ कर दिया है कि अंपायर ने अपने द्वारा किए नुकसान की आर्थिक भरपाई कर दी है। क्रिकेट संघ के सचिव आर सुधाकर राव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंपायर ने नुकसान की भरपाई की तय रकम 5,000 रुपए चुका दी है और इसके लिए रसीद की मांग भी की है। आपको बता दें कि नाइलेज लॉन्ग मौजूदा दौर के अनुभवी अंपायरों में से एक हैं और वे 56 टेस्ट मैच, 123 वनडे मैचों के अलावा 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं। यहीं नहीं, वे आने वाले वनडे क्रिकेट विश्व कप में भी अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे।

Story first published: Tuesday, May 7, 2019, 19:51 [IST]
Other articles published on May 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+