पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम जहां इंग्लैंड दाैरे का सपना देख रही है तो वहीं अब उनके लिए बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान टीम के सात और खिलाड़ियों को कोरोना वायरस रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। अब कुल मिलाकर संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या 10 पहुंच चुकी है। अब साथ में ही यह भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं कि पाकिस्तान का इंग्लैंड दाैरा रद्द हो सकता है क्योंकि सभी खिलाड़ी रविवार को रवाना होने वाले थे।

कुल 10 खिलाड़ी हुए संक्रमित
सोमवार को शादाब खान, हारिस राउफ और हैदर अली संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब फखर जमां, इमरान खान, हफीज, रियाज, भाट्टी, हसनैन और रिजवान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे मैनेजमेंट के हाथ-पांव फूल गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 10 खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

डाॅक्टर पहले ही कर चुका है सावधान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टर सलीन ने पहले से ही साफ कह दिया था कि इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में खेली जाने वाली सीरीज जोखिम भरी हो सकती है। सलीम का मानना था कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास इस तरह की महामारी में खेलने का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए वहां जाना जोखिम भरा रहेगा। बता दें पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरे के लिए 29 सदस्यीय टीम चुनी है।
पीयूष चावला ने चुनी ऑल-टाइम टेस्ट XI, सिर्फ 3 भारतीयों को किया शामिल

इन खिलाड़ियों की रिपोर्ट है नेगेटिव
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने जानकारी दी कि 16 खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आबिद अली, असद शफीक, अजहर अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इफ्तिकार अहमद, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास को कोरोना का शिकार नहीं हुए हैं। साथ ही नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सुहैल खान और यासिर शाह को भी कोरोना वायरस नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
