Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लोगों की मदद के लिये शाहरुख खान की CPL टीम ने बांटे खाने के 1000 पैकेट

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की चपेट में इन दिनों कई देश लॉकडाउन पर हैं। जिसके चलते न सिर्फ खेल जगत बल्कि कारखाने और बाजार भी बंद हैं। लोग घरों में बंद हैं और किसी तरह से सर्वाइव कर रहे हैं। इस बीच कई जनसेवा संस्थायें उन लोगों की मदद के लिये आगे आ रही हैं जिन्हें इस महामारी के दौरान जरूरी सामान की आवश्यकता है। इस फेहरिस्त में बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम त्रिनबागो नाइटराइडर्स भी शामिल हो गई। कैरेबियाई प्रीमियर लीग में धमाल मचाने वाले त्रिनबागो नाइटराइडर्स की टीम ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को बीच पहुंचकर खाने के 1000 पैकेट्स को बांटने का काम किया।

और पढ़ें: धोनी को टीम में मिस कर रहे हैं कुलदीप यादव, कहा- अगर खेलेंगे तो होगा फायदा

इस मौके पर टीम के मालिक शाहरुख खान ने खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाते हुए ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,'त्रिनबागो नाइटराइडर्स (TKR) ने एचएडीसीओ लिमिटेड के साथ मिलकर 1000 फूड हैम्पर जरूरतमंदों को बांटने का फैसला किया है, जो त्रिनिदाद एवं टोबैगो में लॉकडाउन के कारण समस्या में घिरे हैं। तुम पर गर्व है मेरे लड़को।'

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सीपीएल में टीकेआर टीम के निदेशक वैंकी मैसूर ने भी ट्वीट किया और कहा कि यह त्रिनिदाद एवं टोबैगो में लोगों का दर्द कम करने की एक छोटी सी कोशिश है।

और पढ़ें: 10000 रन, 800 विकेट- अब पेट पालने के लिए ये ऑलराउंडर चला रहा है स्पोर्टस की दुकान

उन्होंने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि इस स्वास्थ्य संकट ने कितनी मुश्किल पैदा की है। पूरा टीकेआर परिवार त्रिनिदाद एवं टोबैगो में लोगों के दर्द को कम करने में थोड़ी सी भूमिका निभाकर योगदान करना चाहता है।'

आपको बता दें कि टीकेआर की ओर से शुरु किये गये इस अभियान में टीम के स्थानीय खिलाड़ी कायरन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, डेरेन ब्रावो, लेंडिल सिमन्स और सुनील नारायण भी शामिल हुए जिन्होंने टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर देश के कई हिस्सों में जाकर खुद इन पैकेटस को बांटने का काम किया।

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 6:22 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+