For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब IPL के अलावा इस टी20 लीग में भी नजर आयेगी मुंबई इंडियंस की टीम, शाहरुख खान ने भी खरीदी फ्रैंचाइजी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली टी20 लीग में टीम खरीदने का काम कर अपनी पहुंच को दूसरी लीग तक पहुंचा दिया है। अगस्त में युनाइटेड अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड की ओर से लॉन्च किये गये टी20 लीग के लिये हाल ही में फ्रैचाइजियों की नीलामी का आयोजन किया गया था जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सह मालिक शाहरुख खान ने भी टीम खरीदी है। शाहरुख खान के पास आईपीएल में केकेआर और सीपीएल में टीकेआर (त्रिनबागो नाइट राइडर्स) की फ्रैंचाइजियों का भी मालिकाना हक है।

इन दोनों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के किरन कुमार ग्रांधी, बिग बैश लीग की सिडनी सिक्सर्स और फाइनेंशनल सर्विसेस कंपनी कपरी ग्लोबल ने भी टीम की खरीदारी की है और 6 टीमों के टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट की मानें तो इस लीग में 4 बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स भी फ्रैंचाइजी खरीदने की रेस में हिस्सा ले रही थी लेकिन बाद में उसने हाथ खींच लिये।

और पढ़ें: IND vs NZ, 2nd T20I: डेब्यू मैच में छाये हर्षल पटेल, गेंदबाजों के दम पर रांची में भारत का दबदबा

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा,'यूएई में क्रिकेट खेलने के लिये जनवरी काफी शानदार समय है। यह स्थान कई सारे टाइम जोन के बीच में पड़ता है खास तौर से पश्चिमी देशों के। वहींं भारत और उपमहाद्विपीय क्षेत्र में यह प्राइम टाइम होता है जो कि पिछले 2 आईपीएल और टी20 विश्वकप में व्यूअर्स के लिये काफी सूट करता है।'

इस लीग में इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम मैनचेस्टर युनाइटेड के मालिक द ग्लेजर फैमिली ने भी टीम खरीदी है। इस परिवार ने आईपीएल 2022 के लिये 2 नई टीमों (अहमदाबाद और लखनऊ) की नीलामी की बोली में भी हिस्सा लिया था लेकिन कामयाबी नहीं नहीं मिली थी। आरपीएसजी वेंचर्स ने 7090 करोड़ में लखनऊ की टीम को खरीदा है तो वहीं आइरिलिया कंपनी पीटीई ने 5625 करोड़ में अहमदाबा की टीम को खरीदा है।

और पढ़ें: IND vs NZ, 2nd T20I: रांची में हर्षल पटेल को मिला डेब्यू का मौका, सचिन-द्रविड़ के खास क्लब में हुए शामिल

गौरतलब है कि एमिरेटस क्रिकेट बोर्ड ने अगस्त में प्रीमियर टी20 लीग (पीएल टी20) के नाम से नया टूर्नामेंट शुरू कराने का फैसला किया जो कि जनवरी-फरवरी में 6 टीमों के बीच आयोजित कराया जायेगा। एमिरेटस क्रिकेट बोर्ड ने लीग को लेकर एक लोगो भी जारी किया जिसमें यूएई का राष्ट्रीय चिन्ह- फॉल्कन बना हुआ है।

ईसीबी ने इसको लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा,'प्रीमियर लीग टी20 का पहला संस्करण जनवरी और फरवरी 2022 में यूएई के सभी मैदानों के बीच खेला जायेगा। 6 फ्रैंचाइजी आधारित इस टीम को ईसीबी और सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। इस लीग की सबसे खास बात यह रहेगी कि इसमें ज्यादा से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं। इस लीग का यह शानदार पहलू दुनिया भर के सबसे बड़े खिलाड़ियों को टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिये मनायेगा तो वहीं पर घरेलू खिलाड़ियों को दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा।'

Story first published: Friday, November 19, 2021, 21:58 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+