For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गौतम गंभीर की 'दिमागी इलाज' कराने की टिप्पणी पर शाहिद अफरीदी ने किया पलटवार

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' के जरिए किताबी दुनिया में खूब छक्के लगा रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर को सड़ियल और निगेटिव इंसान कहने के बाद इस आत्मकथा के हर पन्ने से कुछ ना कुछ बाहर आ रहा है। फिर चाहे इसमें अफरीदी द्वारा अपनी उम्र कम लिखवाना हो या फिर नाइट क्लब में एक लड़की से बात का किस्सा, यह किताब उनके कई रहस्यों को उजागर कर रही है। लेकिन इसी फेहरिस्त में उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ियों से तल्ख रिश्ते बना लिए हैं।

गंभीर ने अफरीदी को दी थी मनोचिकित्सा कराने की सलाह-

क्रिकेट छोड़ने के बाद बीजेपी पार्टी में शामिल हो चुके गंभीर ने अफरीदी को ट्विटर के जरिए जवाब देते हुए कहा था, ‘तुम मजेदार आदमी हो! कोई नहीं, हम अब भी पाकिस्तानी लोगों को इलाज के लिए वीजा दे रहे हैं। मैं खुद तुम्हें मनोचिकित्सक के पास लेकर जाऊंगा।' अब गंभीर के इस बयान का अफरीदी ने जवाब दिया है।

अफरीदी ने बताया गंभीर को 'बीमार'

अफरीदी ने गंभीर पर ही पलटवार करते हुए उनको बीमार बताया और कहा कि मैं कई अस्पतालों के साथ काम कर रहा हूं और मैं वहां उनको बहुत अच्छा इलाज उपलब्ध करा सकता हूं। अफरीदी के इस बयान का खुलासा PakPassion.net नाम की क्रिकेट डिस्कशन फोरम ने किया है। इस फोरम के एडिटर ने अफरीदी के हवाले से ट्वीट करते हुए कहा- 'भारतीय सरकार हम लोगों को आमतौर पर वीजा नहीं देती, लेकिन मैं भारत से हर किसी का पाकिस्तान में स्वागत करता हूं। हमारे लोग और सरकार ने हमेशा भारतीयों का स्वागत किया है और जहां तक गौतम गंभीर की बात है तो मैं उनके लिए वीजा का बंदोबस्त कर दूंगा ताकि वे यहां पर इलाज करा सकें।'

खूबसूरत लड़की के साथ वायरल हुई हार्दिक पांड्या की फोटो, फिर यूजर्स ने किया ट्रोल

पुरानी है दोनों बीच के रिश्तों में खटास-

पुरानी है दोनों बीच के रिश्तों में खटास-

आपको बता दें कि अपनी आत्मकथा में गंभीर के साथ अपनी लड़ाई का जिक्र भी अफरीदी ने किया है। उन्होंने कानपुर में हुई गर्मागर्म बहस पर कहा - 'मुझे याद है जब 2007 के एशिया कप में मेरा गंभीर के साथ यह मामला हुआ था, जब वह सिंगल रन लेने के पूरा करते हुए सीधे मेरे से उलझ रहे थे। अंपायर ने मामले को खत्म कराया नहीं तो मुझे खत्म करना पड़ता। उस समय हम दोनों में एक-दूसरे की महिला संबंधियों को लेकर खुला वार्तालाप हुआ था। आपको बता दें कि अभी हाल में ही जब पुलवामा हमला हुआ था तब भी गंभीर और अफरीदी के बीच के तनावपूर्ण संबंध चर्चाओं में आए थे। गंभीर ने पाकिस्तान के लिए बेहद कड़े शब्दों का प्रयोग किया था जिसके जवाब में अफरीदी ने कहा था 'क्या हो गया उसको?'

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 15:03 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+