
खिलाड़ी के तौर पर गंभीर पसंद लेकिन दिमाग में है दिक्कत
शाहिद अफरीदी ने जैनब को दिये इंटरव्यू में कहा कि वह गौतम गंभीर को एक खिलाड़ी के रूप में काफी पसंद करते हैं लेकिन उनका मानना है कि बतौर इंसान उनके व्यक्तित्व में काफी परेशानी है।
उन्होंने कहा, 'एक क्रिकेटर के तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने हमेशा उन्हें पसंद किया है लेकिन एक इंसान के तौर पर, वह कई बार ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप सोचते तो कि जाने दो यार, उनके साथ कुछ समस्या है। यह बात सिर्फ मैं ही नहीं कहता बल्कि उनके फिजियो ने भी ऐसा ही कहा है।'

पैडी अप्टन ने गंभीर को बताया था असुरक्षित
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के मेंटल कंडीशनिंग कोच रह चुके पैडी अप्टन ने अपनी किताब 'द बेयरफुट कोच' में गौतम गंभीर पर बात करते हुए उन्हें असुरक्षा के भाव से भरा खिलाड़ी बताया था। इस बारे में लिखते हुए अप्टन ने कहा था कि गौतम गंभीर उनके जीवन के सबसे नकारात्मक खिलाड़ी थे।
उन्होंने अपनी किताब में लिखा है, ‘मानिसक द्दढ़ता की बात करें तो, मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से वह सबसे कमजोर और मानसिक रूप से असुरक्षित इंसान थे।'

अप्टन के दावे पर जानें क्या बोले थे गंभीर
वहीं पैडी अप्टन के दावों पर गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह उनकी निजी राय है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, वह शानदार कोच हैं और किसी के बारे में निजी राय रखना गलत नहीं है।
उन्होंने कहा, था 'पैडी अप्टन ने जो लिखा उसमें मुझे कुछ पाप नजर नहीं आता। वो एक शानदार शख्स हैं और यह उनका व्यक्तिगत मत है। उन्होंने बस दो चीजें छोड़ दी। पहली ये कि उन्होंने सभी पक्ष सामने नहीं रखे और दूसरा वो इसके संदर्भ की व्याख्या करने में नाकाम रहे। मुझे लगता है कि पैडी अप्टन ने मेरी देश को दी गई सेवा को नकारा, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। यह सवाल उनके लिए है ना कि मेरे लिए, लेकिन मैं आहत नहीं हूं, तथ्य सभी के सामने हैं वो देख सकते हैं और फैसला भी कर सकते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
