For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाहिद अफरीदी ने फिर अलापा कश्मीर राग, फैन्स ने ट्विटर पर लगा दी क्लास

Shahid Afridi ने Kashmir मामले में उगला जहर, PM Modi को बताया डरपोक, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस समय कई देश परेशान हैं। जहां दुनिया भर की सरकारें इस समय अपने नागरिकों को बचाने और उनका ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान में एक अलग ही राग अलापा जा रहा है। अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है।

और पढ़ें: क्रिस गेल ने रामनरेश सरवन को बताया 'कोरोना वायरस', CPL को लेकर मांगी माफी

महामारी से जूझ रहे इस वक्त में पाकिस्तान में अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जबकि करीब 900 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे समय में लोगों का ध्यान भटकाने के लिये अफरीदी ने जान-बूझ कर ऐसा बयान दिया, हालांकि भारतीय फैन्स ने उन्हें तुरंत आइना दिखाने का काम करते हुए ट्विटर पर ही उनकी क्लास लगा दी।

और पढ़ें: क्या BCCI भी होने लगा है कंगाल, देर से मिल रहा प्लेयर्स को पैसा, 14 साल बाद मिली पेंशन

अफरीदी ने कश्मीर पर दिया विवादित बयान

शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कश्मीर में जो कुछ हो रहा है उसे समझने के लिये किसी खास धर्म का होने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने 'सेव कश्मीर' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

उन्होंने लिखा, 'कश्मीरियों की पीड़ा समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। अगर सही जगह पर सही दिल हो तो इसे समझा जा सकता है।'

कश्मीर का दर्द माने कश्मीरी पंडितों का दर्द

शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय फैन्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और तुरंत ही ट्विटर पर आइना दिखाने का काम करने लगे।

एक यूजर ने लिखा, 'जी हां बिल्कुल, हर किसी को कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को समझना चाहिए, कश्मीरी पंडित जो कि मूल कश्मीरी हैं, उग्रवादियों ने उनका नरसंहार कर उन्हें अपनी मिट्टी से ही बाहर कर दिया।'

पाकिस्तान संभलता नहीं कश्मीर चाहिये

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित ,कश्मीर चाहिए। सपने देख। सब हाथ से जाएगा। संभल जाओ।'

कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा है

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कश्मीर 1947 से ही भारत का हिस्सा बन चुका है। आपको जो करना है वह करें।'

इन यूजर्स के अलावा भी कई फैन्स ने शाहिद अफरीदी को लताड़ने का काम किया। कुछ ने तो यह भी कहा कि जब भीख मांगने पर शाहिद अफरीदी को कुछ नहीं मिला तो वह एक बार फिर से अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं।

Story first published: Sunday, May 17, 2020, 15:16 [IST]
Other articles published on May 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+