For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'गेंदबाज मुस्करा रहे थे ताकि गम छुपाया जा सके': अफरीदी ने याद किया भारत के खिलाफ ये टेस्ट

नई दिल्ली: शाहिद अफरीदी गेंद के सबसे अच्छे हिटर में से एक माने जाते थे। जब से उन्होंने 1996 में एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया, तब उन्होंने एक शक्तिशाली हिटर और एक शानदार स्ट्रोक खिलाड़ी होने के लिए खुद का नाम बनाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट शतक बनाए थे। उनमें से दो शतक 2006 में पाकिस्तान में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आए थे।

मुस्कान में छुपा रहे थे अख्तर जैसे गेंदबाज भी गम-

मुस्कान में छुपा रहे थे अख्तर जैसे गेंदबाज भी गम-

शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट ने ट्विटर हैंडल पर शोएब अख्तर के साथ अफरीदी की एक पुरानी फोटो शेयर की जिसके अफरीदी ने उस दौर की याद ताजा की। ट्वीट देखने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारत के खिलाफ 2006 में लाहौर में हुए टेस्ट मैच को याद करते हुए जवाब दिया। उन्होंने इस टेस्ट मैच की यादों को महान करार दिया और बताया कि लाहौर में उन्होंने जो पारी खेली वह उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारियों में से एक भी थी लेकिन साथ ही गेंदबाजों की दुर्दशा का भी जिक्र किया जिसके चलते अख्तर जैसे घातक गेंदबाज के पास भी अपनी पीड़ा कम करने के लिए हंसने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

अपने तीसरे ही ODI के बाद जब द्रविड़ ने पूछा- क्या मैं OUT था, लतीफ से जवाब मिला- 'नहीं ब्रदर'

ट्वीट करते हुए अफरीदी लिखते हैं-

ट्वीट करते हुए अफरीदी लिखते हैं-

"महान यादें, यह मुझे विश्वास है कि 2006 में भारत के खिलाफ लाहौर में यह मेरी पसंदीदा टेस्ट पारियों में से एक है, शोएब हमेशा बल्लेबाजों के लिए खतरा थे, लेकिन यह बहुत सपाट विकेट था और गेंदबाजों को अपने दर्द को दूर करने के लिए आपस में मजाक करने के लिए छोड़ दिया गया था", 40 वर्षीय ने अपने जवाब में लिखा।

अफरीदी भी भांज गए थे सपाट विकेट पर बल्ला-

अफरीदी भी भांज गए थे सपाट विकेट पर बल्ला-

बता दें कि अफरीदी की बात में दम है। तब वास्तव में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बल्लेबाजी करने के लिए एक बहुत ही सपाट विकेट था। पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पारी घोषित करने से पहले 7 विकेट पर 679 रन बनाए। उस पारी में, अफरीदी ने सिर्फ 80 गेंदों पर 103 रन बनाए। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.75 रहा। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सभी भारतीय गेंदबाजों को क्लीन हिट किया जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल थे। कोई आश्चर्य नहीं कि अफरीदी ने उनकी इस पारी को टेस्ट में उनके पसंदीदा नॉक में से एक कहा।

कुमार संगकारा ने बताया, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों हारी श्रीलंकाई टीम

गेंदबाजों की कब्र साबित हुआ गद्दाफी स्टेडियम का पाटा विकेट-

गेंदबाजों की कब्र साबित हुआ गद्दाफी स्टेडियम का पाटा विकेट-

इसके बाद, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने 410 रनों की शुरूआती साझेदारी की और मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। सहवाग ने 247 गेंदों पर 254 रन बनाए और पाकिस्तानी गेंदबाजों को मैदान के सभी हिस्सों में रनों के भेजा। द्रविड़ उस रिकॉर्ड तोड़ने वाली साझेदारी के दौरान 128 रन बनाने में भी कामयाब रहे।

इससे अगले टेस्ट में भी अफरीदी ने लगाया था शतक-

इससे अगले टेस्ट में भी अफरीदी ने लगाया था शतक-

दिलचस्प बात यह है कि अफरीदी ने फैसलाबाद में अगले मैच में एक और शतक जमाया। उस खेल में उन्होंने सिर्फ 128 गेंदों में 20 चौकों और छह छक्कों की मदद से 156 रन बनाए। यह उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। पाकिस्तान ने उस मैच को भी ड्रॉ किया लेकिन कराची में अंतिम टेस्ट में जीत हासिल कर ली थी। यह वही चर्चित मैच था जिसमें इरफान पठान ने हैट्रिक ली थी। इसके साथ, इंजमाम-उल-हक के नेतृत्व वाली टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीत ली।

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 8:44 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+