अपने तीसरे ही ODI के बाद जब द्रविड़ ने पूछा- क्या मैं OUT था, लतीफ से जवाब मिला- 'नहीं ब्रदर'
नई दिल्ली: यदि क्रिकेट एक सज्जन का खेल है तो राहुल द्रविड़ इसके सबसे अच्छे भद्र चेहरों में से एक है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी चट्टानी तकनीक और उच्च श्रेणी के व्यवहार के साथ मैदान पर और उसके बाहर भी अपने लिए बड़ी जगह बनाई है।
ग्लेन मैकग्राथ, ब्रेट ली, शोएब अख्तर, शेन बॉन्ड और जैसे सबसे घातक गेंदबाजों के सामने भी द्रविड़ ने शायद ही अपने कूल स्वभाव को खोने दिया हो। उन्होंने हमेशा बल्ले और गेंद के बीच की लड़ाई पर यकीन किया। द्रविड़ की ऐसी मानसिकता थी कि अंपायरिंग की गलती की वजह से उन्हें आउट होने के बाद भी शायद ही कभी खीज उतारते हुए देखा गया हो।

तीसरा ही इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे द्रविड़-
ऐसी ही एक घटना पर प्रकाश डालते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने बताया कि कैसे भारत के दिग्गज खिलाड़ी को 1996 में भारत बनाम पाकिस्तान एकदिवसीय मैच में गलत तरीके से कैच आउट दिया गया था।
कुमार संगकारा ने बताया, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों हारी श्रीलंकाई टीम
लतीफ ने शारजाह में 1996 में शारजाह कप के पहले वनडे को याद किया जहां राहुल द्रविड़ को मुश्ताक अहमद ने आउट किया था। द्रविड़ ने कुछ ही समय पहले भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था, वे अपना तीसरा एकदिवसीय मैच और पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रहे थे।

मैच के लतीफ के पास आए द्रविड़- क्या मैं आउट था?
लतीफ ने कहा कि द्रविड़ को विकेट के पीछे कैच आउट किया गया था। उन्होंने मैच के बाद उनसे पूछा था कि क्या वह वास्तव में आउट थे या नहीं।
TikTok पर वायरल हुआ अफरीदी का VIDEO, लोगों की भीढ़ में दांतों के नीचे दबाया तंबाकू
उन्होंने कहा, "उन्होंने शारजाह में हमारे खिलाफ खेला। दुर्भाग्य से राहुल विकेट के पीछे पकड़े गए। मुश्ताक अहमद ने एक गेंद फेंकी और एक बड़ी अपील की। हमने उनके साथ अपील की, उन्हें आउट कर दिया गया। मैच के बाद, द्रविड़ ने मेरे से कहा, क्या मैं आउट था ,और मैंने कहा, 'नहीं ब्रदर, मुश्ताक तंग करता है बहुत (यह अपील करने के लिए मुश्ताक की आदत है), "लतीफ ने एक यूट्यूब शो ' कॉट बिहाइंड ' में यह खुलासा किया।

पाकिस्तान ने मैच जीता, द्रविड़ ने आगे करियर बनाया-
द्रविड़ को मुश्ताक अहमद ने 3 रन पर आउट किया और भारत को 233 के स्कोर पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान ने 272 रन बनाए थे और आमेर सोहेल की अगुवाई वाली टीम ने 38 रनों से मैच जीत लिया।
वकार का ट्विटर अकाउंट हैक, पोर्न क्लिप को किया लाइक, बोले- छोड़ रहा हूं सोशल मीडिया
लतीफ ने द्रविड़ के टेस्ट डेब्यू को कुछ महीने बाद इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में भी याद किया। "राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली दोनों ने इंग्लैंड में अपना डेब्यू किया था और संयोग से हम 1996 में भी वहीं थे। हम पूरी टीम के साथ तब मिले जब प्रधानमंत्री ने हमें लंच के लिए आमंत्रित किया। मैं इन दोनों युवा क्रिकेटरों से मिला। वे दोनों अच्छा खेले, "लतीफ ने कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
