For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाहिद अफरीदी ने बताया क्यों पाकिस्तान क्रिकेट में है इतना भ्रष्टाचार, PCB को बताया जिम्मेदार

नई दिल्ली। दुनिया के तमाम खेलों की तरह क्रिकेट में भी आये दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। इस को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने कई सारे कड़े नियम बनाये हुए हैं बावजूद इसके कई सारे मामले सामने आते रहते हैं। इस फेहरिस्त में सबसे ताजा मामला पाकिस्तान का है जहां पर उमर अकमल इन दिनों पीसीबी की एंटी करप्शन समिति जांच कर रही है। इसके चलते उमर अकमल पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा नहीं बन सके थे और पीसीबी की तरफ से उन पर लगे आरोपों की पुष्टि होने पर उन पर आजीवन बैन लग सकता है।

और पढ़ें: 14 अप्रैल के बाद निश्चिंत होकर बैठना मुश्किल, सचिन तेंदुलकर ने बताया पीएम से क्या हुई बात

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर बुकी से संपर्क करने पर उपयुक्त अधिकारियों से संपर्क नहीं करने का आरोप है जिसके विषय में पीसीबी जांच कर रही है। अब इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी राय रखी है और पीसीबी को लताड़ते हुए यह बताने की कोशिश की है कि आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट में इतना भ्रष्टाचार क्यों हैं।

और पढ़ें: गांगुली-पोंटिंग नहीं बल्कि यह कीवी खिलाड़ी है शेन वॉर्न के जमाने का महानतम कप्तान

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अफरीदी ने पीसीबी को लताड़ा

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अफरीदी ने पीसीबी को लताड़ा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) क्रिकेट में करप्शन को लेकर कुछ कठोर उदाहरण पेश नहीं कर सका। उनका मानना है इसी वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार या तो बुकी के संपर्क में आते रहे या फिर बुकी से कॉन्टैक्ट करने पर बोर्ड को इसकी सूचना नहीं दे सके।

अफरीदी ने जियो चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि पहले इसको लेकर कठोर उदाहरण पेश किए जाने चाहिए थे, जिससे इस तरह के मामले लगातार नहीं होते।'

तो इस वजह से पाकिस्तान में होता रहा है भ्रष्टाचार

तो इस वजह से पाकिस्तान में होता रहा है भ्रष्टाचार

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट में कई खिलाड़ियों का नाम स्पॉट फिक्सिंग जैसे मामलों में फंस चुका है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि मेरी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर अब बोर्ड कोई कठोर उदाहरण पेश करना चाहता है तो कर सकता है। अगर ऐसा होता है तभी इस तरह के मामले कम होंगे।

उमर को लेकर अफरीदी ने कहा, 'उमर को देखना होगा कि वो किस तरह के लोगों के साथ उठते-बैठते हैं। उन्हें अपनी प्राथमिकता देखनी होगी, वो अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन वो इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकते हैं।'

अफरीदी ने बताया कैसे खत्म करें भ्रष्टाचार

अफरीदी ने बताया कैसे खत्म करें भ्रष्टाचार

अफरीदी ने इसके साथ ही बताया कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस खेल से भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो बोर्ड को युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'ज्यादातर पाकिस्तानी क्रिकेटर बिना किसी प्रॉपर एजुकेशन बैकग्राउंड के साथ टीम में आते हैं, वो उनके बहकावे में आ सकते हैं, जो खेल में करप्शन को बढ़ावा देते हैं। मुझे लगता है कि पीसीबी को ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहिए और उनको प्रॉपर एजुकेशन देनी चाहिए। आप किस तरह से एक टैलेंटेड खिलाड़ी को हैंडल करते हो यह इसकी बात है। उमर एक उदाहरण हैं, लेकिन उन्हें बस एंटी करप्शन क्लॉज के बारे में बताने से कुछ नहीं होगा।'

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 14:57 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+