
पोंटिंग-गांगुली नहीं बल्कि यह अफ्रीकी कप्तान था बेस्ट
शेन वॉर्न ने गुरुवार को लोगों से बात करते हुए बताया कि वह अपने करियर के दौरान जितने भी कप्तानों के साथ खेला है उनमें से रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली नहीं है जो उनके जमाने के बेस्ट कैप्टेन हैं। शेन वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान कहा मैं अपने करियर में जिन कप्तानों के खिलाफ खेला उनमें स्टीफन फ्लेमिंग उनमें बेस्ट हैं।
उन्होंने कहा, 'मेरे समय में स्टीफन फ्लेमिंग बेस्ट कप्तान थे, जिनके खिलाफ मैं खेला हूं। वह जानते थे कि उनके टीम मेट्स बेस्ट हैं। लेकिन उन्हें और अधिक शतक बनाने चाहिए थे।'

कुछ ऐसे रहा है फ्लेमिंग का करियर
अपने करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीकी कप्तानी करने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने 111 टेस्ट मैच खेलकर 40.06 की औसत से 7172 रन बनाए। स्टीफन फ्लेमिंग ने 280 वनडे मैच खेलकर 8037 रन बनाए। इसमें उन्होंने 8 शतक और 40 अर्द्धशतक जमाए। स्टीफन फ्लेमिंग ने 80 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की। इनमें से 28 मैच उन्होंने जीते, 27 हारे। वनडे मैचों में कप्तानी के दौरान फ्लेमिंग को 98 जीत और 106 हार मिलीं।

शेन वॉर्न ने बताया कौन है बेस्ट कीवी कप्तान
शेन वॉर्न ने उन्हें न सिर्फ अपने जमाने का महानतम कप्तान बताया बल्कि न्यूजीलैंड का बेस्ट कप्तान बताया। इस दौरान शेन वॉर्न ने उन्होंने दुनिया की महानतम न्यूजीलैंड इलेवन की टीम का ऐलान किया। उस समय उनके पास शेन बॉन्ड, डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम, डैनी मौरिसन और मार्टिन क्रो जैसे खिलाड़ी थे।
शेन वॉर्न की ग्रेटेस्ट न्यूजीलैंड XI: जॉन राइट, ब्रेंडन मैकुलम, एंड्रयू जोन्स, मार्टन क्रो, स्टीफन फ्लेमिंग (कप्तान), नाथन एस्ले, क्रिस केन्स, डेनियल विटोरी, शेन बॉन्ड, साइमन डाल और डेनी मौरिसन।

कोरोना के चलते खेल गतिविधियों पर लगा हुआ है बैन
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप की वजह से सभी स्पोर्ट्स गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ। सभी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं। आईपीएल को भई 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है। ऐसे में क्रिकेटर सोशल मीडिया के जरिये अपडेट दे रहे हैं और साथ ही फैन्स को एंटरटेन भी कर रहे हैं।
स्पिन के जादूगर के नाम से मशहूर शेन वॉर्न भी सोशल मीडिया पर इन दिनों खासा एक्टिव हैं।


Click it and Unblock the Notifications
