स्मिथ के दोस्तों की वजह से हार रही ऑस्ट्रेलियाई टीम? वार्नर ने किया बचाव
नई दिल्ली। लगातार हार का सामना कर रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। भारत के हाथों सीरीज हारने के बाद खुद ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम की आलोचना कर रहा हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व खिलाड़ी रॉडने हॉग ने कप्तान स्टीवन स्मिथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि स्मिथ टीम में अपने दोस्तों को खिला रहे हैं और यही वजह है कि टीम लगातार हार रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉग ने कहा- "वो (स्मिथ) अपने दोस्तों को टीम में खिला रहे हैं। एशटन एगर टीम हैं, हिल्टन कार्टराइट भी खेल रहे हैं। हमने देखा कि निक मैडिसन को भी टीम में चुना गया है वो भी स्मिथ के अच्छे दोस्त हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि टीम के चयन के समय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा जाना चाहिए नाकि कप्तान से दोस्ती। हॉग ने कहा, "कप्तान सिर्फ अपनी चला रहे हैं। जॉन हॉलैंड ने अच्छी गेंदबाजी की है। आप उन्हें कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। वो किसी भी विकेट पर बल्लेबाजों को आउट कर सकते हैं। वो लगातार खुद को साबित कर रहे हैं लेकिन कप्तान और चयनकर्ताओं ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं।"
इसे भी पढ़ेंः- अंग्रेजों ने 'सबसे बड़े युद्ध' के लिए किया टीम का ऐलान, 3 नये चेहरे शामिल
हालांकि डेविड वॉर्नर ने रॉडने के इस बयान को खारिज करते हुए कप्तान स्मिथ का बचाव किया है। वॉर्नर ने कहा कि हर किसी के सोचने का तरीका अलग होता है। उन्होंने कहा- "मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है। खिलाड़ियों को चुनना चयनकर्ताओं के ऊपर होता है और अगर आप टीम में चुन लिए जाते हैं तो इसके बाद ये आपके ऊपर होता है कि आप अपना बेस्ट दें।"
ये भी पढ़ेंः- Preview: कंगारुओं के आत्मसम्मान को चकनाचूर करने उतरेगी विराट सेना
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम लगातार हार झेल रही है। पांच वनडे मैचौं की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया तीन मैच हार चुकी है। सीरज का चौथा मैच गुरुवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
