TikTok पर वायरल हुआ अफरीदी का VIDEO, लोगों की भीढ़ में दांतों के नीचे दबाया तंबाकू
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत को लेकर अपने तीखे नजरिए और कश्मीर पर खुराफाती विचारधारा को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। वे सुविधानुसार कभी क्रिकेटर की तरह सार्वजनिक तौर पर सामने आते हैं तो कभी मंजे हुए पाक नेता की तरह भारत विरोधी बयान देते हैं। निश्चित तौर पर लाला के नाम से मशहूर यह क्रिकेटर पाकिस्तानी युवाओं में काफी लोकप्रिय है।

टिकटॉक पर वायरल हो रहा अफरीदी का वीडियो-
अपने बयानों के चलते कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करने वाले अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाकर भारत के खिलाफ जहर उगला था जहां उन्होंने अनेको स्थानीय युवाओं के सामने किसी राजनेता की तरह भाषणबाजी करते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा कटाक्ष किया। अफरीदी भारतीय सेना के बारे में भी टिप्पणी करने से नहीं चूके। जाहिर है जिसके बाद भारत में उनके खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है और एक समय उनकी सहायता करने वाली हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों ने खुलकर इस ऑलराउंडर की आलोचना की।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया भारत दौरे के लिए इस बार पर्थ को ना चुनने का कारण

'इनके पीएम ने आज भारत के खिलाफ बोला है'
टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों ने भी अफरीदी की आलोचना की। अब टिकटॉक पर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो तंबाकू खाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो दो साल पुराना है, लेकिन भारतीयों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसमें लिखा है- इनके पीएम ने आज भारत के खिलाफ बोला है।
चुपचाप तंबाकू निकाल कर मुंह में दबा लिया-
दरअसल शाहिद अफरीदी का एक वीडियो टिक टॉक पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो तंबाकू खाते हुए दिख रहे हैं। पाकिस्तान में 6 सितंबर को रक्षा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अफरीदी को भी बुलाया गया।इसी दौरान शाहिद अफरीदी ने तंबाकू निकाला और अपने मुंह में रख लिया। शाहिद अफरीदी की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका खूब माखौल उड़ा रहे हैं।
वकार का ट्विटर अकाउंट हैक, पोर्न क्लिप को किया लाइक, बोले- छोड़ रहा हूं सोशल मीडिया

पहले भी रहा है विवादों से नाता-
वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी थी कि वो गुटखा नहीं बल्कि सौंफ खा रहे थे। टिकटॉक पर इस वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।
पहले भी विवादों में रहे हैं अफरीदी: गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी अक्सर विवादों में रहे हैं। करियर के शुरुआती दौर में अफरीदी का नाम सेक्स स्कैंडल में भी आ चुका है। इसके अलावा वो बॉल टेंपरिंग यानी गेंद से छेड़छाड़ करते कैमरे में कैद हुए थे। इसके अलावा वह मैदान पर कई खिलाड़ियों से लड़ाई कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
