For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वकार का ट्विटर अकाउंट हैक, पोर्न क्लिप को किया लाइक, बोले- छोड़ रहा हूं सोशल मीडिया

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक हैकर पर अश्लील वीडियो क्लिप पसंद करने का आरोप लगाया और घोषणा की कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट कर देंगे। वकार ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है क्योंकि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और एक पोर्न क्लिप को उससे लाइक भी किया गया था।

वकार का अकाउंट हुआ हैक, पोर्न क्लिप को किया लाइक-

वकार का अकाउंट हुआ हैक, पोर्न क्लिप को किया लाइक-

वकार यूनिस ने आज सुबह करीब 7 बजे एक वीडियो जारी किया और पूरी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर फिर कभी नहीं देखा जाएगा। वकार ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ है।

BCCI कोषाध्यक्ष धूमल ने दिया भरोसा- भारत में ही होगा 2021 T20 वर्ल्ड कप

आलोचकों ने यूनुस के अकाउंट पर अनुचित गतिविधियां पाए जाने के बाद उनको लताड़ने में काफी जल्दी दिखाई, जिसके साथ उन्होंने यह जवाब दिया जो कि शायद सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट भी हो सकती है।

वकार ने वीडियो संदेश में दिया कड़ा मैसेज-

वकार ने वीडियो संदेश में दिया कड़ा मैसेज-

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुचित कार्यों के पीछे वह नहीं थे। वकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, "आज मुझे बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आज सुबह जब मैं उठा तो किसी ने मेरा ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया और मेरे अकाउंट से गलत वीडियो पर लाइक भी किया गया।"

सोशल मीडिया पर कभी ना दिखने की बात कही-

"तो यह बहुत शर्म की बात है, यह बहुत अफसोस और परेशानी की बात है। मेरे और मेरे परिवार के लिए भी। मैं सोचता था कि सोशल मीडिया या ट्विटर लोगों के साथ बातचीत करने का एक तरीका है। लेकिन दुर्भाग्य से इस आदमी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। । वैसे, हैकर ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। मेरा तीन-चार बार अकाउंट हैक हुआ है। मुझे नहीं लगता कि यह आदमी रुकने वाला है, इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं आऊंगा आज के बाद। मैं अपने परिवार को अधिक प्यार करता हूं। आप मुझे आज के बाद सोशल मीडिया पर नहीं देखेंगे। मुझे खेद है कि अगर यह किसी को नुकसान पहुंचाता है। "

भारतीय गेंदबाज ने किया खुलासा- छोटी उम्र में भी तेज गेंदबाजों से नहीं डरते थे विराट कोहली

Story first published: Friday, May 29, 2020, 12:13 [IST]
Other articles published on May 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+