For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाहिद अफरीदी ने गांगुली पर कसा तंज, कहा- बोर्ड एक पिता की भूमिका निभाता है

कराची । भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली और साैरव गांगुली के बीच एक ऐसा मुद्दा बनता दिखा जिसने सबको काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। कोहली को हाल ही में वनडे कप्तानी से हटा दिया गया था, वहीं इसपर कोहली ने हाल ही में कहा था कि उन्हें कप्तानी से हटाने की ना कोई वजह बताई गई, ना ही इसको लेकर कोई बात की गई। वहीं गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई ने कोहली से टी20आई का कप्तान बने रहने की गुजारिश की थी, लेकिन कोहली ने इस बात को भी झूठ बताया। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारत के वनडे कप्तान के रूप में लेने के विवाद पर तंज कसा है।

यह भी पढ़ें- साल 2021 में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो पाकिस्तानी

मुद्दे को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था

मुद्दे को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था

अफरीदी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। अफरीदी ने कहा कि कोहली और बीसीसीआई के बीच स्पष्ट बात नहीं हो पाई जिस कारण यह विवाद पैदा हुआ।अपने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कोहली ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में T20I कप्तानी से हटने के बाद टेस्ट और वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व करना जारी रखने का इरादा व्यक्त किया था। हालांकि, बीसीसीआई ने कोहली को वनडे कप्तान के रूप में हटा दिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए रोहित को सीमित ओवरों के क्रिकेट का कप्तान नियुक्त किया।

बोर्ड एक पिता की भूमिका निभाता है

बोर्ड एक पिता की भूमिका निभाता है

अफरीदी ने कहा, "इसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। मुझे हमेशा लगता है कि एक क्रिकेट बोर्ड की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बोर्ड एक पिता की भूमिका निभाता है। बोर्ड की चयन समिति की भविष्य की जो भी योजना एक खिलाड़ी को लेकर होती है, उस योजना के बारे में खिलाड़ी से बात करनी चाहिए।'' अफरीदी ने पाकिस्तान के उर्दू भाषा के समाचार चैनल समा टीवी से कहा, 'देखो, बीसीसीआई को कहना चाहिए था क हमारे पास ये योजनाएं हैं, आपकी क्या योजनाएं हैं? हम यह करना चाहते हैं और एक बोर्ड के रूप में हम ऐसा करने से फायदा देखते हैं। यदि आप खिलाड़ियों से बिना बात किए मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हैं, तो मुद्दे होंगे। यदि आप एक-दूसरे के सामने बैठते हैं, आमने-सामने बोलते हैं, तो मुझे लगता है कि समस्याओं का समाधान हो सकता है। यदि आप किसी चीज से मुद्दे पैदा करना चाहते हैं, तो फिर कुछ भी हल नहीं निकल सकता।"

अफरीदी का रहा गांगुली पर निशाना

अफरीदी का रहा गांगुली पर निशाना

बता दें कि अफरीदी ने अपने बयान में एक तरह से सीधा गांगुली पर निशाना साधा है। गांगुली ने बयान दिया था कि उन्होंने कोहली से बात की थी कि वो टी20आई की कप्तानी ना छोड़ें, वहीं कोहली ने इस बात को खारिज किया। कोहली ने कहा कि जब टी20आई की कप्तानी छोड़ने की बात मैंने शुरू की तो बीसीसीआई ने उनके फैसले को खुशी से स्वीकार किया था। वहीं अब सवाल उठा है कि काैन सच बोल रहा है। गांगुली या फिर कोहली? ऐसे में सोशल मीडिया पर बीसीसीआई पर सवाल उठते दिखे। यहां तक कि गांगुली से इस्तीफे की मांग भी फैंस द्वारा की गई। हालांकि गांगुली ने इस विवाद पर कोई भी बात करने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि बीसीसीआई इसपर अपना काम करेगा और मीडिया से इसके बारे में अब कोई बात नहीं होगी। वहीं अब अफरीदी ने गांगुली की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 12:52 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+