कोलकाता| शाहरूख खान की टीम केकेआर भी ठीक उन्हीं की तरह लोकप्रिय है तभी तो जैसे उनके फालोवर्स की संख्या उनके ट्विटर पर बढ़ती जा रही है ठीक उसी तरह उनकी टीम के भी चाहनेवाले बढ़ते जा रहे हैं।
आपको जानकर हैरत होगी कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैम्यिन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के ट्विटर पर चाहने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की।
Another milestone for @KKRiders 1 M followers! Can't thank all our fans and followers enough. #Go4More
— Venky Mysore (@VenkyMysore) April 14, 2015 उन्होंने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, "नाइट राइडर्स ने एक और मील का पत्थर छुआ, ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख हो गई। अपने चाहने वालों को सिर्फ शुक्रिया कहने से बात नहीं बनेगी।"
Catch our #Knights looking regal in their desi avatar donning Manyavar outfits in the latest episode of #InsideKKR http://t.co/Rb9QbBc92Q
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 14, 2015 इधर केकेआर ने यह आंकड़ा छूआ वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर मंगलवार को यह '1 मिलियन केकेआरियंस ऑन ट्विटेरा' हैश टैग के साथ ट्रेंड में भी बना रहा। नाइट राइडर्स के एक ऐसे ही चाहने वाले संदीप ने ट्वीट किया, "उम्मीद है वे इस बार अपने खिताब का बचाव कर लाखों दिलों को फिर से जीतेंगे।"