फिर टीम से बाहर किए गए रविंद्र जडेजा, गुस्से में जम्मू-कश्मीर पर बरपाया कहर
नई दिल्ली। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया। इसमें खास बात ये रही की टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया गया। ये सीरीज 22 अक्टूबर से खेली जाएगी। हालांकि इस बीच रविंद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में खेलने में व्यस्त हैं।
रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया। सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए जडेजा ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ अपना दोहरा शतक पूरा किया। जडेजा ने अपनी पारी के दौरान 23 चौके और दो छक्के जड़कर 201 रनों की पारी खेली। जडेजा ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 150 रन बनाए थे और आज दूसरे दिन उन्होंने आसानी से 50 रन और जोड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया।
बता दें कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर 2 टेस्ट गेंदबाज रविंद्र जडेजा पिछली 3 वनडे सीरीज से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया था लेकिन वनडे सीरीज में नहीं, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। हालांकि जडेजा रणजी में अपना प्रदर्शन दिखाकर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाह रहे होंगे। आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने फर्स्ट क्लास मैच में तीन बार तिहरा शतक लगाया है।
इसे भी पढ़ेंः- जब बेसन के लड्डू पर टूट पड़े एमएस धोनी और उनकी बेटी जीवा, देखें वीडियो
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
