
मेरी गेंदों को चारों तरफ मारते
वाॅर्न से जब पूछा गया कि अगर को कोहली को गेंदबाजी करते तो क्या होता। इसपर वाॅर्न ने कहा, "खैर मैंने कई बार विराट को गेंदबाजी किया और मैंने उन्हें आउट किया। लेकिन वह उस समय शुरूआती दौर में थे। हर बार जब आप सबसे अच्छा गेंदबाजी करते हैं तो आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ परखना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि विराट ने मुझे चारों ओर मारते लेकिन शायद मैं उसे एक या दो बार आउट कर देता।" उन्होंने कहा कि मैं कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं। वह दुनिया का सुपरस्टार खिलाड़ी है और उसका अपने ही फैसलों पर टिके रहना मुझे पसंद है।

इसलिए वाॅर्न हैं कोहली के बड़े फैन
वनडे में 39 शतक लगा चुके कोहली की तारीफ करते हुए वाॅर्न यहीं नहीं रूके। उन्होंने कोहली को टेस्ट को बचाने का मसीहा कहा। उन्होंने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट से प्यार करता है इसलिए मैं वास्तव में उसका पुराने खिलाड़ियों जैसा सम्मान करता हूं जो टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं। मुझे खुशी है कि वह वास्तव में इसे आगे बढ़ा रहा है और इसे खेल का सर्वश्रेष्ठ रूप बना रहा है। सिर्फ टी -20 क्रिकेट ही मजेदार नहीं है, एकदिवसीय क्रिकेट भी कमाल है। लेकिन खेल के इतिहास और टेस्ट क्रिकेट की परंपरा के साथ कोहली का प्यार करना मुझे छू गया। इसीलिए मैं कोहली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
VIDEO: देखने को मिला मजेदार वाक्या, पति ने ठोका शतक, तो पत्नी ने लिया इंटरव्यू

बेहतर कप्तान भी बन जाएंगे कोहली
वाॅर्न ने कोहली की कप्तानी पर भी अपनी राय दी। उनका यह मानना है कि एक अच्छा कप्तान बनने के लिए कुछ समय लगता है, आप जल्दी कप्तानी करना नहीं समझ सकते। खासकर जब आप खुद आक्रामक रूप में मैदान पर बल्ले से खेलते हो। वार्न ने कहा कि इस समय टिम पेन, केन विलियमसन भी और बेहतर कप्तान बन सकते हैं। कैसे आक्रामक होना, फिल्डिंग कैसे लगानी, खेल की परिस्थितियां समझना, इनके लिए कुछ समय लगता है। मुझे लगचा है कि समय के साथ-साथ कोहली भी यह सब चीजें समझकर एक अच्छे कप्तान बन जाएंगे। आईपीएल 2008 के विजेता कप्तान को राजस्थान रॉयल्स ने खास भूमिका दी है। वह इस सीजन में टीम के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसी वजह से वॉर्न पिछले कुछ समय से भारत में ही है।


Click it and Unblock the Notifications
