For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'21 की उम्र में 10 के लगते थे सचिन', शेन वॉर्न ने सुनाया तेंदुलकर से पहली मुलाकात का किस्सा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता रहा है। इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था जब उनकी उम्र महज 16 साल 205 दिन की थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने एक इंटरव्यू के बारे में बात करते हुए सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए किस्सा सुनाया।

और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर RCB की टीम पर भड़के विराट कोहली, कहा- बर्बाद हो सकता है टूर्नामेंट

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब शेन वॉर्न की मुलाकात पहली बार सचिन तेंदुलकर से हुई थी उन दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब पहली बार उन्होंने सचिन तेंदुलकर को देखा था तो उस दौरान वो 21 के थे लेकिन उन्हें देख कर लगता है कि वो बस 10 साल का लग रहा था।

और पढ़ें: ENG vs PAK: हार से बौखलाये आमिर सोहेल ने पाकिस्तानी कोचिंग स्टाफ को लताड़ा, जानें क्या बोले

10 साल के लग रहे थे सचिन तेंदुलकर

10 साल के लग रहे थे सचिन तेंदुलकर

उल्लेखनीय है कि 1991-92 के दौरान भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी, जहां पर सिडनी टेस्ट के दौरान पहली बार शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात हुई थी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शेन वॉर्न ने पहली बार सचिन को गेंदबाजी की थी।

इस बारे में बात करते हुए शेन वॉर्न ने कहा, 'पहले टेस्ट में सचिन 21 साल के थे, लेकिन वह 10 साल के लग रहे थे। मुझे लगा कि इस शख्स में कुछ खास है। वह मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स मार रहा था। वह बहुत एलिगेंसी के साथ खेल रहा था। उसके लिए यह सब बहुत आसान था।'

वॉर्न ने बताया क्यों याद आई वो कहानी

वॉर्न ने बताया क्यों याद आई वो कहानी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कॉमेंट्री के दौरान शेन वॉर्न ने इस किस्से को याद करते हुए बताया कि उन्हें यह मैच इस वजह से याद है, क्योंकि तेंदुलकर ने इसमें 148 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर की इस शानदार पारी की बदौलत भारत इस मैच को ड्रॉ करा पाया था। इस सीरीज में सचिन का यह दूसरा शतक था।

वॉर्न ने कहा, 'अच्छे खिलाड़ी, यदि उन्हें स्कोर करने के लिए एक अच्छी गेंद मिलती है, तो वे फील्डर पर नहीं मारते। वह गैप्स ढूंढते। बाउंड्री जड़ते हैं और बॉलर पर दबाव बनाते हैं।'

सचिन को आउट करना था काफी मुश्किल

सचिन को आउट करना था काफी मुश्किल

शेन वॉर्न जानते थे कि तेंदुलकर कितने अच्छे खिलाड़ी होने वाले हैं, क्योंकि बल्लेबाज एक महान बल्लेबाज की लेग स्पिनर की परिभाषा के हर मापदंड पर वह खरा उतर रहे थे। सचिन तेंदुलकर का कद छोटा था, लेकिन अपने समय के दिग्गज गेंदबाजों के लिए उनका कद बहुत बड़ा था। बहुत से गेंदबाज यह स्वीकार करते हैं कि उन्हें आउट करना सबसे मुश्किल था। सचिन ने 24 साल के अपने शानदार करियर में 22 गज की पिच पर सिर्फ अपना कब्जा कर रखा था और इस दौरान उनके बल्ले से निकले रिकॉर्ड्स ने पूरी दुनिया को चकाचौंध कर रखा था।

Story first published: Thursday, August 27, 2020, 14:26 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+