|
'नई पिच पर भारत का होगा हाल बुरा'
लेकिन शेन वार्न का मानना है कि कंगारू पेस बैटरी- मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड किसी भी बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ने में पूरी तरह से सक्षम हैं। ऐसे में वार्न ने कहा की इस तरह की पिच पर भारत की आफत आनी तय है। कंगारू गेंदबाज अपनी आग उगलती गेंदों से भारत को इस मैच में तहस-नहस कर देंगे। वार्न ने मैच से पहले कहा, 'मैं दोनों टीमों को गुड लक कहता हूं, लेकिन पिच को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में भारत को धोकर रख देगा। मुझे लगता है फिंच और स्टार्क दोनों मैच में बड़ी वापसी करेंगे। स्टार्क 10 विकेट लेंगे और फिंच बड़ा शतक बनाएंगे।'
रोहित शर्मा ने युवराज को दी जन्मदिन की बधाई तो उन्हें मिली यह 'धमकी'

हर तरफ पिच की चर्चा
इससे पहले एडिलेड में भारत ने करीबी जीत हासिल करके टेस्ट सीरीज की धमाके शुरूआत की है। भारत ने इससे पहले 2008 में पर्थ टेस्ट जीता था। अब ये मैच एकदम नई पिच पर खेला जा रहा है। ऐसे में पिच का हौव्वा बनाकर ये भारत को मनोवैज्ञानिक खेल में हराने की जुगत भी हो सकती है। वैसे जो भी है विदेशी जमीन पर खेले जाने वाला हर एक टेस्ट काफी महत्वपूर्ण है और उसको जीतने के लिए अपना 100 प्रतिशत देना ही होता है।

शेन वार्न की बातों को जैसे सुन लिया हो कंगारू ओपनर्स ने
वैसे मैच की शुरूआती रिपोर्ट शेन वार्न की बातों को पूरी तरह से गलत नहीं ठहरा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेजाजी करते हुए शानदार शुरूआत की है। कंगारू ओपनिंग बल्लेबाजों ने ना केवल शतकीय भागेदारी पूरी की है बल्कि भारतीय गेंदबाजों से पिच और हालातों का फायदा उठाने का मौका भी छीन लिया है। अब भारतीय गेंदबाजों को किसी भी हाल में वापसी करनी होगी। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजो को भी कंगारू गेंदबाजों की धार कुंद करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
