शेन वॉर्न ने चुने मौजूदा समय के टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज, इस भारतीय को दी जगह
नई दिल्ली। सबसे बेहतरीन लेग स्पिनरों में से एक शेन वार्न ने इस समय टेस्ट क्रिकेट में अपने टाॅप पांच बल्लेबाजों को चुना है। कुछ सालों से टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ने के साथ, कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में गिरावट आई है। इसका कारण यह है कि माैजूदा समय के बल्लेबाज तेज-तर्रार क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। हालांकि अभी भी कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इस चुनौती को बखूबी स्वीकार किया है। जहां तक वार्न के टॉप 5 की बात है तो उनके हमवतन स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। सबसे तेज 7000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाज स्मिथ रन-मशीन से कम नहीं हैं। उन्होंने कई परिस्थितियों में रन भी बनाए हैं।
वॉर्न ने कहा, "मुझे स्टीव स्मिथ टाॅप-5 में सबसे पहले दिखे हैं। मुझे लगता है, सभी परिस्थितियों में सभी गेंदबाजों के खिलाफ वह शानदार रहा है।" वॉर्न ने फॉक्स क्रिकेट द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में ऐसा कहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस साल खतरनाक खेल दिखाने में सफल रहा है। उन्होंने इस साल अब तक 6 टेस्ट शतक बना दिए हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म
जहां रूट ने इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार तीन शतक जमाए, वहीं श्रीलंका और भारतीय धरती पर दोहरा शतक भी लगाया। ये आंकड़े उनकी क्षमताओं के बारे में बताते हैं। इस बीच, रूट के बाद वाॅर्न की सूची में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बेहतरीन कप्तान विलियमसन की बड़ी पारियों के जुनून ने कीवी टीम को कई जोरदार जीत दर्ज करने में मदद की है।
उन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उद्घाटन खिताब तक पहुंचाया। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं। वाॅर्न ने यह भी स्वीकार किया कि कोहली का प्रदर्शन पिछले महीनों से काफी गिर गया है, लेकिन वह अभी भी टाॅप पांच में जगह बनाने के लिए काफी अच्छा है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर वाॅर्न ने पांचवां बल्लेबाज मार्नस लाबुछाने को चुना। साउथ अफ्रीका में जन्मा यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए माैजूदा समय किसी से कम नहीं है। लाबुछाने लंबे समय तक क्रीज पर रहने के साथ-साथ आक्रामक शॉट भी खेल सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
