ICC U19 World Cup: यंग टीम इंडिया को विराट कोहली का खास संदेश, बताया-कैसे 2008 में जीते खिताब
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से क्रिकेट के भविष्य को तराशने के लिये अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। इसको देखते हुए सभी टीमें अपने-अपने युवा खिलाड़ियों को शुभकामनायें दे रही हैं और इसका आनंद उठाने को कह रही हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंडर-19 टीम को शुभकामनायें देते हुए अपना अनुभव शेयर किया है। विराट कोहली ने साल 2008 में मलेशिया की मेजबानी में खेले गये अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था और रविंद्र जडेजा और मनीष पांडेय जैसे साथी खिलाड़ियों की मदद से खिताब जीतने में कामयाब रहे थे।
और पढ़ें: एमएस धोनी के भविष्य पर हरभजन का बड़ा बयान, कहा- नीली जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पूर्व कप्तान
अंडर-19 टीम को शुभकामनायें देते हुये भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि जब साल 2008 में उनकी टीम U-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने में कामयाब हुए थे तो बतौर क्रिकेटर इस टूर्नामेंट ने उनके विकास में अहम भूमिका निभाई थी।
और पढ़ें: सिर्फ धोनी ही नही इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी छिना है BCCI Contract, जानें क्या होता है यह करार

अंडर-19 विश्व कप ने बनाया बेहतर खिलाड़ी
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि बतौर खिलाड़ी अंडर-19 मेरे जीवन का वह दौर था जिसने मुझे जीवन में बहुत कुछ सिखाया। एक बेहतर खिलाड़ी बनाया।
कोहली ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि वह एक खिलाड़ी के रूप में मेरे विकास के लिहाज से मेरे करियर का सबसे अहम दौर था। यह दूसरा मौका था जब यू-19 विश्व कप का प्रसारण टीवी पर हो रहा था। कई लोग रन बनाते हैं और अच्छा करते हैं लेकिन जब आपको लोग खेलते हुए देख रहे होते हैं तो फिर बात कुछ और होती है।'
|
टीवी प्रसारण ने हमारे लिये कई मौकों को दिया जन्म
विराट कोहली ने कहा कि हम खुशनसीब थे कि हमारे टूर्नामेंट का प्रसारण टीवी पर किया गया जिसके चलते लोगों ने हमें प्रदर्शन करते देखा और हमें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।
कोहली ने कहा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि वह टूर्नामेंट टीवी पर दिखाया गया था और इसकी बदौलत हम आईपीएल के लिए चुने गए थे। इसके बाद हमने सोचना शुरू किया कि हम भविष्य में कुछ कर सकते हैं। आप यह समझ लीजिए कि जब आपके सामने अच्छा करने का मौका होता है और दुनिया आपको देख रही होती है तो फिर आपके पास खुद को प्रोमोट करने का शानदार मौका होता है।'

5वीं बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया
विराट कोहली ने 19 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही अंडर-19 भारतीय टीम को विश्व कप की शुभकामनाएं दी हैं। भारत ने सबसे अधिक चार बार यह खिताब जीता है। अब यह यंग ब्रिगेड 5वीं बार इस खिताब को जीतने के लिये मैदान पर उतरेगी। इस साल का टूर्नामेंट स्टार स्पोटर्स 3 पर प्रसारित होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
