शेन वॉटसन ने बताया अपने करियर के सबसे शानदार कोच और कप्तान का नाम
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों की बात की जाये तो पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन का नाम जरूर लिया जायेगा। सीमित ओवर्स प्रारूप में जब भी उनके देश को वॉटसन से रनों की जरूरत थी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी टीम को सफलता दिलाई। वह ऑस्ट्रेलिया की उस टीम का अहम हिस्सा थे जिसने दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद न सिर्फ टीम की सफलता को बरकरार रखा बल्कि 2015 में रिकॉर्ड 5वीं बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता। शेन वॉटसन ने अपने करियर के दौरान सबसे ज्यादा क्रिकेट पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोन्टिंग के नेतृत्व में खेला, जिसे लेकर उन्हें लगता है कि उनके अंदर का सर्वश्रेष्ठ बाहर लाने में उनका बड़ा हाथ है।
और पढ़ें: कगिसो रबाडा ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी का करते हैं सबसे ज्यादा सम्मान
हालांकि वॉटसन ने यह भी बताया कि रिकी पोंटिंग अकेले ऐसे कप्तान नहीं है जिनका प्रभाव उनके करियर पर देखने को मिला बल्कि आईपीएल के दौरान कई पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का साथ मिला जिन्होंने उनके प्रदर्शन में चार चांद लगा दिये।
और पढ़ें: धोनी की वापसी के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, हरभजन ने कहा- देश के लिये नहीं खेलना चाहते

शेन वॉर्न ने सिखाई मैनेजमेंट की कला
गुरुवार को क्रिकेट.डॉट.एयू से एक पॉडकास्ट में बात करते हुए शेन वॉटसन ने आईपीएल की वजह से आये अपने करियर में बदलाव के बारे में बात की।
शेन वॉटसन ने कहा,' इसमें कोई शक नहीं कि रिकी पोन्टिंग ने मेरे अंदर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को बाहर निकालने में मदद की, पर मैं मानता हूं कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनके अलावा भी कुछ महान कप्तानों के साथ मुझे खेलने का मौका मिला जिन्होंने मुझे निखारने का काम किया। आईपीएल के शुरुआती 4 सालों में मुझे शेन वॉर्न के अंडर राजस्थान रॉयल्स में खेलने का मौका मिला, जिसने मुझे तकनीकी रूप से काफी मजबूत किया। शेन वॉर्न ने मुझमें मैदान के अंदर और बाहर मैनेजमेंट रखने की कला को निखारा। मुझे लगता है यह दोनों ही खिलाड़ी जानते थे कि मेरे अंदर से सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवाना है।'

आईपीएल के सबसे शानदार कोच है स्टीफन फ्लेमिंग
शेन वॉटसन ने इस दौरान पूर्व कीवी खिलाड़ी और मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग के रोल को लेकर भी बात की और बताया कि कैसे उन्होंने भी इस दिग्गज खिलाड़ी पर खासा भरोसा जताया।
शेन वॉटसन ने आईपीएल 2018 के फाइनल मैच को याद करते हुए कहा,'फाइनल में लगाई गई सेंचुरी बहुत खास थी- खास तौर पर उस समय स्टीफन फ्लेमिंग के साथ काम करने का अपना अलग अनुभव था। मैंने जितने भी कोच के साथ काम किया है उनमें वह सबसे शानदार हैं। फ्लेमिंग को क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ है- उनकी मानसिक रूप से बेहद सुलझे हुए हैं और मैन-मैनेजमेंट भी उनका बहुत अच्छा है।'

आइसक्रीम की तरह हैं एमएस धोनी
इस दौरान शेन वॉटसन ने एमएस धोनी के साथ बतौर खिलाड़ी काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया और बताया कि कैसे पहली बार धोनी के खिलाफ न खेलकर उनके साथ खेलना और उन्हें समझना अच्छा रहा।
उन्होंने कहा, 'पहली बार धोनी के काम करने के बारे में बोलूं। तो, जब आप उनके खिलाफ खेलते हो, तो वह आपको आसानी से कुछ हासिल नहीं करने देते। वह मैदान पर आईसक्रीम की तरह हैं। लेकिन उन्हें जानना, उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। क्रिकेट के इतने चोटी के लोगों से मिलना अच्छा रहा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
