For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कगिसो रबाडा ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी का करते हैं सबसे ज्यादा सम्मान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली घातक महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन में जा चुके हैं। इस महामारी का सबसे बुरा असर जिन चीजों पर पड़ा है उनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला खेल जगत है, क्योंकि इस महामारी के चलते न तो सिर्फ मौजूदा समय बल्कि आने वाले समय के खेल आयोजनों के शेड्यूल और उनके कार्यक्रम पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इस बीच दुनिया भर के तमाम खिलाड़ी जो कि इन दिनों अपने घरों में बंद हैं वो समय बिताने के लिये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और अपने फैन्स के सवालों का जवाब देकर उनसे जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़ें: ICC की बैठक में खुला IPL 2020 का रास्ता, अब इस महीने शिफ्ट हो सकता है T20 विश्व कप

इस फेहरिस्त में दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का नाम भी शामिल हो गया है जो कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। भारत और साउथ-अफ्रीका के बीच मैच में मैदान पर अक्सर विराट कोहली के साथ प्रतिद्वंदिता दिखाने वाले इस खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान की तारीफ की है।

कगिसो रबाडा से एक चैट शो के दौरान पूछा गया कि वह किसी ऐसे क्रिकेटर का नाम बतायें जिसका वो सम्मान करते हैं और जो मैदान पर खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिये बढ़ावा देता है।

और पढ़ें: जब डिप्रेशन के चलते आ रहा था सुसाइड का ख्याल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया खुलासा

इस सवाल का जवाब देते हुए कगिसो रबाडा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया औरर कहा कि वह खेल के सभी प्रारूपों में खिलाड़ियों को निरंतर प्रदर्शन करने के लिये बढ़ावा देते हैं और उनका शानदार खेल उन्हें इस सम्मान के लायक बनाता है।

उन्होंने कहा, 'अगर आप वनडे क्रिकेट को देखो तो मैं कहूंगा कि विराट कोहली सबसे ज्यादा निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वह टेस्ट क्रिकेट में भी निरंतरता बनाए रखते हैं।'

गौरतलब है कि मैदान पर कगिसो रबाडा और विराट कोहली के बीच कई बार मैदान पर भिड़ंत हो चुकी है, लेकिन अक्सर पलड़ा भारतीय कप्तान का भारी देखा गया है। विराट कोहली तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा की औसत से रन बना रहे हैं। इस दौरान रबाडा ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और कीवी कप्तान केन विलियमसन की भी तारीफ की।

और पढ़ें: दिवालिये की कगार पर विंडीज क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों को जनवरी से नहीं मिला पैसा

उन्होंने कहा, 'मुझे बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन का भी प्रदर्शन अच्छा लगता है।'

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम की यह 24 वर्षीय खिलाड़ी अब तक 43 टेस्ट खेल चुका है जिसमें उसने 197 विकेट हासिल किये हैं जबकि 75 वनडे मैचों में 117 विकेट चटकाये हैं। कोरोना वायरस के चलते भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मार्च में आयोजित होने वाली वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया था जिसके बाद सीएसए ने श्रीलंका के साथ प्रस्तावित वनडे और टी20 सीरीज को भी रद्द कर दिया है।

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 15:06 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+