
BBL के नये नियमों पर भड़के वॉटसन
बीबीएल में लागू होने वाले इन नियमों को लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन ने इन नियमों पर नाराजगी जताते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधने का काम किया है।
उन्होंने कहा, 'मैंने आज पढ़ा कि बीबीएल में नई जान फूंकने के लिये बोर्ड पावर सर्ज, एक्स फैक्टर और बैश बूट जैसे नियम लागू करने जा रहा है। मुझे लगता है कि यह एक बेकार की कोशिश है। मुझे एक बात समझ नहीं आती कि जो चीज खत्म ही नहीं हुई है आप उसे दोबारा जीवनदान कैसे दे सकते हैं।'

BBL में शामिल होंगे यह 3 नियम
गौरतलब है कि इन सभी नियमों का इस्तेमाल 10 ओवर के बाद ही किया जा सकता है जिसमें पावर सर्ज नियम के अनुसार टीम के पास 2 ओवर का बल्लेबाजी पावरप्ले लेने का विकल्प होगा जो कि वह 10वें ओवर के बाद कभी भी ले सकती है। वहीं जरूरी पावरप्ले को 6 के बजाय 4 का कर दिया गया है। वहीं एक्स फैक्टर खिलाड़ी नियम के तहत दोनों टीमों के पास 10वें ओर के बाद एक बल्लेबाज या फील्डिंग में एक गेंदबाज को बदलने की आजादी होगी जो कि प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न रहा हो, हालांकि उसके लिये उसे जिस खिलाड़ी के साथ रिप्लेस किया जायेगा उसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी न की हो इसका होना जरूरी है।
इस लीग में बैश बूट का तीसरा नियम भी जोड़ा गया है जिसके तहत टीमों को उस टीम को बोनस अंक दिया जायेगा जिसने 10 ओवर के खेल के बाद ज्यादा स्कोर बनाया होगा। आपको बता दें कि शेन वॉटसन ने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल का हिस्सा बनने के बाद प्रोफेशन क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है।

रोमांचक के बजाय फैन्स के लिये मुश्किल बना देंगे यह नियम
शेन वॉटसन का मानना है कि बिग बैश लीग अगर यह नियम लागू किये जाते हैं तो यह खेल को रोमांचक बनाने के बजाय खिलाड़ियों के लिये मुश्किल बना देंगे। वॉटसन ने कहा कि बीबीएल में होने वाले यह नये प्रयोग न सिर्फ खिलाड़ी और कोचों के लिये बल्कि दर्शकों के लिये भी मुश्किल पैदा करेंगे। इन नियमों को इस लीग में लागू करने से पहले निचले स्तर पर परखा जाना चाहिये था।


Click it and Unblock the Notifications
