For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड मिताली से की सगाई, सामने आई फोटो और वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई के बंधंन में बंध चुके हैं। कार्यक्रम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ। इस समारोह में शामिल होने के लिए करीब 75 लोगों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया और ये सभी मेहमान जोड़े के करीबी दोस्त व उनके परिवार का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें- धोनी IPL 2022 में खेलेंगे अंतिम मैच, फिर ये विदेशी खिलाड़ी बनेगा कप्तान, हुई भविष्यवाणी

जानिए कब होगी शादी

जानिए कब होगी शादी

शार्दुल और मिताली के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था, लेकिन अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधंन में भी बंधेगा। शार्दुल और उनकी प्रेमिका के बीच शादी टी20 विश्व कप के समापन के बाद वर्ष 2022 में होने की संभावना है। सगाई की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खुद शार्दुल ने शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी। मिताली ने अभी तक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रहा हुआ है, जिसमें उनके अभी करीब 5200 फोलोअर्स हैं।

आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे

शार्दुल ठाकुर को आखिरी बार 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट के मैदान पर देखा गया था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में 2 मैच खेले लेकिन एक भी विकेट हासिल करने में असफल रहे। टी 20 विश्व कप के बाद, ठाकुर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा ब्रेक दिया गया था और वह उस भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं जो वर्तमान में घर पर न्यूजीलैंड से खेल रही है।

शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए 4 टेस्ट, 15 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने टेस्ट में 14 विकेट लिए हैं, वहीं ठाकुर ने एकदिवसीय क्रिकेट में 22 बल्लेबाजों को आउट किया है। खेल के टी20ई प्रारूप में, 30 वर्षीय ने 31 विकेट लिए हैं। इसके अलावा ठाकुर ने आईपीएल में भी 61 मैच खेले हैं और 27.87 की औसत और 18.81 के स्ट्राइक रेट से 67 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई उन्हें रिटेन करेगी या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन चेन्नई उन्हें अपने साथ नहीं जोड़े रखती है तो इस ऑलराउंडर को नीलामी में बड़ी कीमत मिल सकती है।

स्कूल के समय लगाए थे लगातार 6 छक्के

शार्दुल ठाकुर मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र पालघर से रहने वाले हैं। शार्दुल ने 2017 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2018 में हुआ था। शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा साथ-साथ खेलते हुए आगे बढ़े हैं। दोनों एक ही कोच दिनेश लाड से क्रिकेट के गुर सीखते हुए आगे बढ़े। शार्दुल ने स्कूल के दिनों में छह गेंद में छह छक्के भी लगाए थे। शार्दुल ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में कमाल करते हुए उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने मुंबई को रणजी चैंपियन बनाने में भी अहम योगदान दिया। आईपीएल में उनकी शुरुआत पंजाब किंग्स के साथ हुई, लेकिन बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स में आकर सफलता हासिल की। 2018 और 2021 में चेन्नई को चैंपियन बनाने में उनका भी अहम रोल रहा था।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 13:26 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+