Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Match Preview: पुणे और हैदराबाद की लड़ाई में धोनी पर होगी नजर

नई दिल्ली। आईपीएल दंगल के 24वें मैच में पुणे सुपरजायंट का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से शनिवार को शाम 4 बजे उसके होमग्राउंड पर होगा। हैदराबाद की टीम फ़िलहाल 6 मैचों में 4 जीत चुकीं हैं तो वहीं पुणे की टीम अभी काफी संघर्ष से गुजर रही है।

पूरा फोकस महेंद्र सिंह धोनी पर

पूरा फोकस महेंद्र सिंह धोनी पर

इस मैच पर भी पूरा फोकस महेंद्र सिंह धोनी पर ही होगा क्योंकि उनके प्रदर्शन पर उनकी टीम पुणे सुपरजायंट के मालिक के भाई ने उंगली उठाई है। लगातार बैटिंग में फेल होने के कारण धोनी काफी आलोचनाओं के घेरे में हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि धोनी अपने बल्ले से एक बार फिर से आलोचकों की बोलती बंद कर देंगे।

टूर्नामेंट में वापसी की

टूर्नामेंट में वापसी की

स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली इस टीम को पहले मैच में शानदार जीत के बाद बाद के लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 16 अप्रैल को उन्हें बैंगलोर को खिलाफ जीत दर्ज करके अपनी टूर्नामेंट में वापसी की है, ऐसे में आशा की जा रही है कि शनिवार को भी वो उम्दा खेल दिखाएंगे।

सनराइजर्स की टीम बेहद संतुलित है

सनराइजर्स की टीम बेहद संतुलित है

दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद सनराइजर्स की टीम भी बेहद संतुलित है। उसके पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा अनुभव है।बल्लेबाजी में कप्तान डेविड वानर्र, शिखर धवन, युवराज सिंह हैं तो वहीं गेंदबाजी में आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार , राशिद खान हैं।

 विपक्षी टीम के लिए परेशानी

विपक्षी टीम के लिए परेशानी

सनराइजर्स के लिए इस आईपीएल में अफगानिस्तान के राशिद खान बेहद कारगर साबित हुए हैं। उनकी स्पिन को अभी तक बल्लेबाजों को समझने में काफी परेशानी हुई है। राशिद के अलावा पिछले मैच में मैदान पर उतरने वाले स्पिनर मोहम्मद नबी भी विपक्षी टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

तो इस अभिनेत्री संग सुनसान आईलैंड पर जाना चाहते हैं भुवनेश्वर कुमार

तो इस अभिनेत्री संग सुनसान आईलैंड पर जाना चाहते हैं भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर ने कहा कि वो श्रद्धा के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें वो बहुत क्यूट लगती है...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Read in English: English
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+