6 साल की बच्ची की बैटिंग देख हैरान हुए दिग्गज क्रिकेटर्स, कहा- नाम याद रखना
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। भारत समेत कई देश इस बीमारी से लड़ने के लिये लॉकडाउन में जा चुके हैं। मैदान से दूर घरों में बंद होने के चलते फैन्स के साथ खिलाड़ी भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। जहां दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के अहम पलों की बात करते हुए पुराने दिनों को याद कर रहे हैं तो वहीं पर फैन्स भी अपने टैलेंट को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के सामने ला रहे हैं।
इसी फेहरिस्त में सोशल मीडिया पर 6 साल की एक बच्ची की बल्लेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कोच और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के निदेशक माइक हेसन हैरान हो गये हैं।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि सौरव गांगुली से बेहतर कप्तान हैं एमएस धोनी
माइक हेसन ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से इस बच्ची के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि यह नाम याद रखियेगा। उल्लेखनीय है कि यह वीडियो पुणे की रहने वाली 6 साल की स्वरा भास्कर का है जो कि इस क्लिप में अपने भाइयों के साथ खेलती नजर आ रही है। इस वीडियो में वह अपने घर में ही बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करती नजर आ रही है।
और पढ़ें: युवराज के 6 छक्कों पर कुछ ऐसा था ब्रॉड के पिता का रिएक्शन, कहा- खत्म कर दिया करियर

माइक हेसन भी हुए फैन, कहा- नाम याद रखना
माइक हेसन ने इस बच्ची की बल्लेबाजी तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि इस उम्र में अपने बल्ले और सिर पर इतना कंट्रोल लाजवाब है। आप सब बस इसका नाम याद रखना।
उन्होंने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इस नाम को याद रखिएगा।'

मिताली राज ने की टैलेंट की तारीफ
माइक हेसन के ट्वीट पर भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा वाकई शानदार टैलेंट।
गौरतलब है कि स्वरा गौरव पिछले दो सालों से क्रिकेट खेल रही हैं और लॉकडाउन के चलते अपने घर में ही भाइयों के साथ प्रैक्टिस कर रही है। इस वीडियो में स्वरा की पोजिशन और कंट्रोल को देखा जा सकता है जो कि शानदार है।
|
कीवी बल्लेबाज बोले- डिफेंस मजबूत होना चाहिये
सोशल मीडिया पर भी लोग स्वरा के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। स्वरा के इस वीडियो पर कीवी बल्लेबाज ग्रैंट इलियॉट ने भी ट्वीट किया और मजाकिया अंदाज में उनके डिफेंस की तारीफ की।
उन्होंने लिखा,' डिफेंस को मजबूत होना चाहिए। अगर वह बॉल को मिस कर देती तो उनके पीछे रखे टेलीविजन की स्क्रीन टूट जाती।'

परी शर्मा का वीडियो भी हुआ था वायरल
आपको बता दें कि इससे पहले भी एक और बच्ची परी शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था जो कि हरियाणा से थी और अभी क्रिकेट सीख रही हैं। परी शर्मा के वीडियो को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था।
हाल ही में भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
